पंजाब के युवक हरियाणा में हैंड ग्रेनेड के साथ गिरफ्तार:कुरुक्षेत्र जा रहे थे; मौके पर पहुंचा बम निरोधक दस्ता, ग्रेनेड को डिफ्यूज किया

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में पुलिस ने पंजाब के दो युवकों को हैंड ग्रेनेड और 5 गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों युवक बाइक पर सवार होकर पटियाला से कुरुक्षेत्र जा रहे थे। पिहोवा हाईवे पर CIA-2 की टीम ने उन्हें पकड़ लिया। गिरफ्तार युवकों की पहचान गुरविंद्र (18) और संदीप सिंह, निवासी पटियाला के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, दोनों किसी बड़े गैंग से जुड़े हुए हैं। पुलिस टीम में DSP निर्मल सिंह, CIA-2 इंचार्ज मोहन लाल और SHO जगदीश कुमार भी शामिल थे। बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा। जहां ग्रेनेड को डिफ्यूज करने की कार्रवाई की गई। इसके लिए खेत में गड्ढा खोदा गया। आरोपी पंजाब नंबर की बाइक पर आए थे। जांच में पता चला है कि आरोपी गुरविंदर पर पहले से ही कैथल में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज है। ग्रेनेड को डिफ्यूज कर दिया गया है। घटना से जुड़े 2 PHOTOS सीक्रेट इन्फॉरमेशन पर पकड़े
DSP निर्मल सिंह ने बताया कि CIA की टीम को सीक्रेट इन्फॉर्मेशन मिली थी कि कुरुक्षेत्र-पिहोवा रोड पर मुर्तजापुर गांव के रकबे में नेशनल हाईवे-152 D के पास 2 संदिग्ध युवक घूम रहे हैं। उनके पास एक्सप्लोसिव या आर्म है। इस पर टीम ने नाकाबंदी कर दी और हाईवे के पास पंजाब नंबर की बाइक PB11DK 2672 के साथ 2 युवकों को काबू किया। तलाशी में मिला हेड ग्रेनेड
इनकी तलाशी लेने पर कब्जे से हेड ग्रेनेड और 5 गोलियां बरामद हुई। टीम ने तुरंत बम निरोधक दस्ते को सूचना दी। इस टीम ने मौके पर पहुंचकर एक खेत में ग्रेनेड को डिफ्यूज कर दिया। दोनों को कुरुक्षेत्र, यमुनानगर और अंबाला में किसी वारदात को अंजाम देना था। विदेश से आना था फोन, उसके बाद करना था ब्लास्ट
CIA-2 के इंचार्ज मोहन लाल ने बताया कि दोनों युवक बड़ी गैंग से संबंध रखते हैं। इनके पास विदेश से फोन आना था। उसके बाद उनको अपना टारगेट पूरा करना था। इनको किसी ने वेपन भी देने आना था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को कल कोर्ट में पेश करके रिमांड पर लिया जाएगा। पाकिस्तान मेड था ग्रेनेड
सूत्रों के हवाले से पता चला कि यह ग्रेनेड पाकिस्तान मेड था, जिसे ड्रोन के जरिए देश की सीमा में फेंका गया था। हालांकि पुलिस इसकी भी जांच कर रही है। दोनों युवक ग्रेनेड को कुरुक्षेत्र में किसी पुलिस स्टेशन या चौकी में फैंक कर ब्लास्ट करने के इरादे से पंजाब से आए थे। इसके लिए दोनों को पैसे मिलने वाले थे। हालांकि पुलिस का कहना है कि इसकी जांच की जा रही है कि आरोपियों ने कितने रुपए में डील की थी और ग्रेनेड को कहां फेंकना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *