पंजाब के हिस्ट्रीशीटर को सोलन पुलिस ने पकड़ा:17 फरवरी को नंगल में युवक पर गोली चलाने का आरोप, चार आरोपी पकड़े जा चुके

नालागढ़ पुलिस ने 17 फरवरी को नंगल में हुई गोलीबारी और मारपीट के मुख्य आरोपी परविंदर उर्फ पिंद्री सहित दो और युवकों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक कुल चार आरोपी पकड़े जा चुके हैं। आरोपियों की पहचान परविंदर उर्फ पिंद्री निवासी आनंदपुर साहिब और केशव निवासी भरतगढ़ के रूप में हुई है। यह घटना 17 फरवरी को नंगल स्थित जेबीएम कंपनी के गेट पर हुई थी। आरोपियों ने कबाड़ के काम को लेकर दो युवकों पर हमला किया था। पहले युवकों के साथ मारपीट की और फिर उन पर गोली चला दी। इस हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए नालागढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। शुरुआती कार्रवाई में पुलिस ने शुभम और दारा नामक दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, जिसके बाद से पुलिस मुख्य आरोपी पिंद्री की तलाश में थी।बद्दी के एसपी विनोद धीमान ने बताया कि फदोनों मुख्य आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। अब तक कुल चार आरोपियों को पकड़ा जा चुका है और मामले की आगामी कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *