पंजाब के 12 जिलों में आज बारिश की संभावना:तापमान सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक, कल से आंधी तूफान का अलर्ट, मार्च में 25% कम बारिश

पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम बदला हुआ है। रात को बूंदाबांदी और आंधी चलने की वजह से मौसम थोड़ा ठंडा है। मौसम विभाग के मुताबिक आज एक अप्रैल और दो अप्रैल को कुछ जगहों पर बारिश की संभावना है। हालांकि आंधी-तूफान का कोई अलर्ट नहीं है। लेकिन तीन से दो दिन के लिए आंधी और तूफान का अलर्ट है। तापमान में 2.2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। अब यह सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक हो गया है। पटियाला सबसे गर्म रहा है। वहां 34.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। हालांकि मार्च में सामान्य से 25 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। 12 जिलों में बारिश की संभावना पंजाब के 12 जिलों में आज हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। चंडीगढ़ में बादल छाए रहेंगे। ऐसी स्थिति पंजाब के जिलों में भी रहेगी। हालांकि इस दौरान पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, एसएएस नगर (मोहाली), कपूरथला, जालंधर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और तरनतारन में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। रूपनगर और पठानकोट में हुई अधिक बारिश पंजाब में मार्च महीने में बारिश सामान्य से 25% कम दर्ज की गई है। इस अवधि के दौरान राज्य में वास्तविक वर्षा 16.3 mm हुई, जबकि सामान्य वर्षा 21.8 mm होनी चाहिए थी। सबसे अधिक वर्षा रूपनगर (49.3 mm) और पठानकोट (45.6 mm) में दर्ज की गई। सबसे अधिक कमी मुक्तसर (-89%), बठिंडा (-77%) और फाजिल्का (-80%) में देखी गई। कल से नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस आएगा मौसम विभाग के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस इस समय उत्तर पाकिस्तान और जम्मू के आसपास सक्रिय है, जिससे मौसम में बदलाव बना हुआ है। दक्षिण-पश्चिम राजस्थान में भी हवा का दबाव वाला सिस्टम बना हुआ है। उत्तर प्रदेश में बना सिस्टम अब पूर्वी हिस्से में चला गया है। उत्तर भारत में ऊंचाई पर तेज हवाएं (जेट स्ट्रीम) चल रही हैं, जिससे मौसम तेजी से बदल रहा है। 2 अप्रैल से एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस आने वाला है, जिससे फिर से मौसम बदलेगा। राज्य के ऊपर बना सिस्टम अब कमजोर पड़ गया है, इसलिए उसका असर कम हो रहा है। छह अप्रैल तक बारिश की संभावना मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल के मुताबिक अब 6 अप्रैल तक बारिश की संभावना है। इस दौरान 1 अप्रैल, 5 और 6 अप्रैल को कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। जबकि 3 और 4 अप्रैल को राज्य के कई इलाकों में बारिश हो सकती है। अगले 4 दिनों में दिन का तापमान धीरे-धीरे 3 से 4 डिग्री तक बढ़ेगा। इसके बाद तापमान में फिर से 3 से 4 डिग्री की गिरावट आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *