पंजाब के 3 जिलों में यलो अलर्ट जारी:बठिंडा सबसे गर्म, तापमान 3.4 डिग्री बढ़ा, 28 जुलाई से बदलेगा मौसम

पंजाब में आज भी मौसम विभाग की ओर से यलो अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल प्रदेश में हो रही लगातार बारिश का असर पंजाब के सीमावर्ती जिलों पर दिखाई दे सकता है। बीते दिन राज्य के अधिकतर जिलों में बारिश हुई, लेकिन इसके बावजूद पंजाब के औसतन अधिकतम तापमान में 3.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य का तापमान अब सामान्य के करीब पहुंच गया है। बुधवार को बठिंडा 36.5 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा, जबकि अमृतसर में 30.9, लुधियाना में 32.8, पटियाला में 33.6 और गुरदासपुर में 31 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। बारिश की बात करें तो बुधवार शाम 5:30 बजे तक गुरदासपुर में सबसे ज्यादा 57.2 मिमी, लुधियाना में 30.6 मिमी, फिरोजपुर में 16 मिमी, पठानकोट में 7.5 मिमी, अमृतसर में 4.8 मिमी, होशियारपुर में 4 मिमी और मोहाली में 2 मिमी बारिश दर्ज की गई। 28 जुलाई से बारिश का नया दौर होगा शुरू पंजाब में आज बारिश को लेकर तीन जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। पठानकोट, होशियारपुर और गुरदासपुर में मध्यम बारिश की संभावनाएं हैं। जिसके बाद अगले तीन दिन राज्य में हालात सामान्य रहने के अनुमान है। लेकिन, 27-28 जुलाई की मध्य रात्रि से बारिश का नया दौर शुरू होगा। हिमाचल से सटे जिलों में मध्यम व अन्य राज्य में सामान्य बारिश के हालात बन रहे हैं। पंजाब के शहरों में आज का मौसम अमृतसर- हल्के बादल छाएंगे, बारिश के आसार नहीं हैं। तापमान 25 से 30 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। जालंधर- हल्के बादल छाएंगे, बारिश के आसार नहीं हैं। तापमान 25 से 30 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। लुधियाना- हल्के बादल छाएंगे, बारिश के आसार नहीं हैं। तापमान 26 से 31 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। पटियाला- हल्के बादल छाएंगे, बारिश के आसार नहीं हैं। तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। मोहाली- हल्के बादल छाएंगे, बारिश के आसार बन रहे हैं। तापमान 29 से 30 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *