पंजाब के 6 जिलों में आज बारिश का अलर्ट:अगले दो दिन आंधी के साथ ओलावृष्टि की संभावना, तापमान में 2.6 डिग्री की गिरावट

पंजाब और चंडीगढ़ में हो रही बारिश और ओले गिरने से मौसम ठंडा हो गया है। पिछले 24 घंटे में तापमान में 0.7°C की गिरावट दर्ज की गई है, जो सामान्य से 2.6°C कम है। वहीं, आज (5 अप्रैल) को राज्य के 6 जिलों में बारिश की संभावना है। किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। पटियाला में सबसे अधिक तापमान 31°C दर्ज किया गया है, जबकि पहले अधिकतम तापमान 35°C तक पहुंच गया था। कई जगह हल्की बारिश की संभावना राज्य में कल से मौसम बदल रहा था। पहले शाम को कुछ स्थानों पर बारिश और ओले गिरे, जबकि रात से बारिश जारी है। सुबह तीन से छह बजे तक कई जगह बारिश हुई। वहीं, आज पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर और मोहाली में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। अमृतसर और फिरोजपुर में 4.0 मिमी बारिश शनिवार शाम पांच बजे तक फाजिल्का (अबोहर) में सबसे अधिक 20.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। पठानकोट के थेन बांध पर 6.0 मिमी, जबकि अमृतसर और फिरोजपुर में 4.0 मिमी बारिश हुई। अन्य क्षेत्रों में पठानकोट केवीके में 2.5 मिमी और रोपड़ केवीके में 1.0 मिमी बारिश हुई, जबकि चंडीगढ़, लुधियाना, पटियाला और मोहाली में मौसम शुष्क रहा। हालांकि रात में इन क्षेत्रों में भी बारिश हुई। इस की स्थिति बनी हुई मौसम विभाग के मुताबिक केंद्रीय पाकिस्तान के ऊपर बना पश्चिमी विक्षोभ अभी भी सक्रिय है और 3 से 10 किमी की ऊंचाई तक फैला हुआ है। उत्तर-पूर्वी पाकिस्तान में बना हवा का चक्र अब पंजाब के ऊपर आ गया है और यह लगभग 1.5 किमी ऊंचाई पर स्थित है। उत्तर भारत के ऊपर तेज पश्चिमी हवाएं (जेट स्ट्रीम) 12.6 किमी ऊंचाई पर लगभग 125 नॉट की गति से बह रही हैं। 7 अप्रैल 2026 से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है। आज और कल बारिश की संभावना मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल ने बताया कि 5 और 6 अप्रैल को कुछ ही जगहों पर बारिश हो सकती है। अगले 24 घंटे में मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। अगले 2 दिनों में अधिकतम तापमान 2-3°C बढ़ेगा और इसके बाद के 2 दिनों में 3-5°C गिरावट आएगी। 7 और 8 अप्रैल को हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *