पंजाब के 7 जिलों में आज बारिश के आसार:तापमान 4.4°C बढ़ा, फिर भी सामान्य से 3.2°C नीचे; भाखड़ा डैम सबसे गर्म 27.6°C

पंजाब और चंडीगढ़ में बारिश और ओले गिरने के बाद शनिवार को निकली तेज धूप से तापमान बढ़ गया। एक ही दिन में अधिकतम तापमान 4.4 डिग्री तक चढ़ा, हालांकि यह अभी भी सामान्य से 3.2 डिग्री कम है। भाखड़ा डैम पर अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आज (22 मार्च और 23 मार्च) और कल को कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है, लेकिन फिलहाल कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। दो दिन इन स्थानों पर बारिश की संभावना आज सात जिलों पठानकोट, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, बठिंडा, मानसा और फिरोजपुर में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं 23 मार्च को राज्य के ज्यादातर जिलों में अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। इन जिलों में पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, तरनतारन, मोगा, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, बठिंडा, मानसा और फिरोजपुर शामिल है। यहां पर कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। ऐसी बनी है मौसम की स्थिति मौसम विभाग के मुताबिक एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जो हरियाणा से लेकर उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश होते हुए छत्तीसगढ़ के उत्तरी हिस्सों तक फैला हुआ है। इसके असर से मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। साथ ही 26 मार्च से एक और हल्का पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है। अगले चार दिन तापमान बढ़ेगा मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल के अनुसार 22, 23, 26 और 27 मार्च को राज्य के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अगले चार दिनों में दिन का तापमान 5 से 7 डिग्री तक बढ़ेगा, इसके बाद ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *