पंजाब गैस संकट, दुकान से सिलेंडर चुराया:फिरोजपुर में 1600 रुपए में ब्लैक में बेच रहे; चंडीगढ़ में भी मारामारी

पंजाब-चंडीगढ़ में गैस संकट अब भी बरकरार है। बरनाला में बस स्टैंड के पास एक चाय विक्रेता के ठेले से सिलेंडर चुरा लिया। वहीं फिरोजपुर में 1600 रुपए में बिना बुकिंग किए घरेलू सिलेंडर बेचने का वीडियो साने आया है। फिरोजपुर के सुखदेव गुरेजा ने 5 मार्च को एचपी गैस एजेंसी से घरेलू सिलेंडर बुक करवाया था। कई दिन बीत जाने के बावजूद एजेंसी की ओर से सिलेंडर नहीं दिया गया और उन्हें बार-बार एजेंसी के चक्कर लगाने पड़े। हर बार अलग-अलग बहाना बनाकर उन्हें टाल दिया गया। इसके बाद वह एजेंसी पहुंचे और वीडियो बना लिया। लुधियाना में गैस एजेंसी पर रेड प्रदेश में शनिवार को भी हालात बेकाबू रहे। इस बीच लुधियाना के ग्यासपुरा सुआ रोड पर कैले गैस एजेंसी में फूड सिविल सप्लाई की टीम ने रेड की। इस दौरान वहां से मैनेजर गुरप्रीत सिंह भाग गया। दरअसल, विभाग को मैनेजर की लोगों के साथ बदतमीजी करने की कई शिकायतें मिली थीं। इसी पर टीम एजेंसी पहुंची। इस दौरान जब टीम ने एजेंसी के कर्मचारी कमलप्रीत सिंह से पूछा कि कितने सिलेंडर एजेंसी में पड़े हैं तो वह कुछ बता नहीं सका। जिसके बाद उसे अधिकारियों ने अपने बयान लिखकर देने के लिए कहा। मौके पर DFSC और फूड सिविल सप्लाई के इंस्पेक्टर भी पहुंचे। लोग भूखे-प्यासे लाइन में लगे दिखे संगरूर में गैस एजेंसी के सामने लोग सुबह साढ़े 4 बजे ही लाइन में लग गए। यहां के भवानीगढ़ में लोग भूखे-प्यासे दिखे। इसे देखते हुए वहां चाय-समोसे का लंगर शुरू कर दिया गया। वहीं, अमृतसर में अफरातफरी का माहौल रहा। जालंधर में भी एजेंसियों के बाहर भीड़ दिखी। उधर, चंडीगढ़ में पुलिस की निगरानी में सिलेंडर दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *