लुधियाना में छठी क्लास की एक छात्रा ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। छात्रा स्कूल से परीक्षा देकर घर लौटी और उसके कुछ देर बाद कमरे में चले गई। कमरे में उसने पंखे पर फंदा लगाया और अपनी जीवनलीला समाप्त कर दी। परिवार को तब पता चला जब देर शाम तक छात्रा कमरे से बाहर नहीं आई और उन्होंने दरवाजा खटखटाया। अंदर से आवाज नहीं आई तो परिवार ने दरवाजा तोड़ा तो देखा बच्ची पंखे से लटकी हुई है। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। (पढ़ें पूरी खबर) जालंधर के महतपुर में बूटे छन्ना गांव के सरपंच पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने एक आरोपी का एनकाउंटर कर दिया है। आरोपी के पैर में गोली लगी है। जख्मी हालत में उसे सरकारी अस्पातल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी का एनकाउंटर महतपुर के पास घुम्मन पैलेस के नजदीक किया गया। आरोपी की पहचान सुखजीत सिंह उर्फ शीलू के रूप में हुई है। जालंधर देहात पुलिस ने बताया कि महतपुर में सरपंच महिंदर सिंह पर हमला करने के मुख्य आरोपी में सुखजीत सिंह उर्फ शीलू शामिल था। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस नाका लगा रखा था। आरोपी नाका तोड़कर भागा और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी थी।