पंजाब-चंडीगढ़ अपडेट्स:डीएसपी दलजीत सिंह का निधन; गैस सिलेंडर का पाइप फटने से व्यक्ति झुलसा

लुधियाना में नशा तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए पहचाने जाने वाले डीएसपी दलजीत सिंह का निधन हो गया। वह 51 वर्ष के थे और लंबे समय से किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। उनका इलाज मोहाली स्थित मैक्स अस्पताल में चल रहा था। किडनी फेल होने के कारण उनका नियमित डायलिसिस किया जा रहा था। सोमवार देर शाम उन्होंने अंतिम सांस ली। वह पिछले लगभग एक वर्ष से मेडिकल छुट्टी पर थे। डीएसपी दलजीत सिंह लुधियाना देहाती पुलिस में एंटी नारकोटिक विंग में तैनात थे। बीमारी के चलते वह अवकाश पर थे, लेकिन इससे पहले उन्होंने लंबे समय तक इस विंग में सेवाएं दीं और नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते रहे। (पढ़ें पूरी खबर) लुधियाना में गैस सिलेंडर का पाइप फटा, व्यक्ति झुलसा लुधियाना के लोहारा इलाके में स्थित ज्ञान चंद नगर की गली नंबर-8 में बीती रात एक घर की रसोई में खाना बनाते समय अचानक आग लग गई जिसकी चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया। घायल की पहचान गोपाल महतो के रूप में हुई है। जानकारी देते हुए संजय ने बताया की उसके घर के नजदीक गोपाल महतो एक नट-बोल्ट बनाने वाली कंपनी में काम करता है। बीती रात जब वह काम से लौटकर अपने घर आया और रसोई में खाना बनाने की तैयारी करने लगा। जैसे ही उसने गैस जलाने के लिए लाइटर जलाया अचानक जोरदार धमाके के साथ आग लग गई। बताया जा रहा है कि गैस सिलेंडर का पाइप फटा होने के कारण गैस पहले ही कमरे में फैल चुकी थी। (पढ़ें पूरी खबर)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *