कांग्रेस नेता राहुल गांधी 28 फरवरी को पंजाब के बरनाला में सुबह रैली को संबोधित करेंगे। यह रैली पार्टी की ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ मुहिम के तहत आयोजित की जा रही है। रैली मनरेगा कानून में बदलावों के विरोध और किसानों के मुद्दों पर केंद्रित है। साथ ही भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के खिलाफ भी आवाज उठाई जाएगी। इसमें प्रियंका गांधी भी शामिल हो सकती हैं। पटियाला में रेलवे ट्रैक के किनारे मिला युवक का शव पटियाला के राजपुरा में गुरुवार को रेलवे ट्रैक के किनारे युवक का शव मिला। युवक के हाथ पीछे की तरफ बंधे हुए थे। शरीर पर चोट के निशान थे। इसके साथ मौके पर खून भी बिखरा था। पुलिस को मौके से एक हथियार का कवर और टूटा हुआ मोबाइल फोन बरामद हुआ है। युवक के गले पर गहरे जख्म थे, जिन्हें कपड़े से ढका गया था। आशंका जताई जा रही है कि युवकी की हत्या की गई है। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। अभी मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। युवक की लाश राजपुरा-पटियाला रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ी थी। पंजाब कांग्रेस के 15 नेताओं पर दर्ज केस रद्द होगा चंडीगढ़ में वर्ष 2024 में हरियाणा के मुख्यमंत्री आवास के बाहर हुए कांग्रेस के प्रदर्शन से जुड़े मामले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। चंडीगढ़ पुलिस ने कांग्रेस विधायक परगट सिंह और पार्टी के 14 अन्य नेताओं के खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करने के लिए कोर्ट में कैंसिलेशन रिपोर्ट दाखिल कर दी है। यह मामला 20 फरवरी 2024 को सेक्टर-3 पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोप लगाया था कि प्रदर्शन के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की की गई और सरकारी कार्य में बाधा डाली गई। अब अदालत तय करेगी कि एफआईआर को रद्द किया जाए या नहीं। (पढ़ें पूरी खबर) पठानकोट में नशे की ओवरडोज से युवक की मौत पठानकोट में नशे की ओवरडोज से एक युवक की मौत हो गई है। जबकि उसकके साथी की हालत गंभीर है, जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे नशे की हालत में दिख रहे हैं। यह मामला भारत-पाक सीमा से सटे बंमियाल सेक्टर का है। वायरल वीडियो में एक युवक जमीन पर लेटा हुआ दिख रहा है, जबकि दूसरा उठने की कोशिश कर रहा है। लेकिन फिर से गिर जाता है। एसएमओ सुनील चंद ने बताया कि बंमियाल सेक्टर का रहने वाला एक युवक गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल लाया गया था, जिसका इलाज चल रहा है। (पढ़ें पूरी खबर) पुलिस ने 645 ठिकानों पर छापेमारी की पंजाब में पुलिस ने गैंगस्टरां ते वार अभियान के 30वां दिन 645 ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान 236 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस टीमों ने 79 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियातन कार्रवाई की, 121 को पूछताछ के बाद रिहा कर दिया। इसके अलावा 100 नशा तस्करों से 7.7 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई है। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि लोग गुप्त रूप से वांछित अपराधियों/गैंगस्टरों के बारे में एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर—93946-93946 के माध्यम से रिपोर्ट कर सकते हैं और किसी भी प्रकार के अपराध तथा अपराधिक गतिविधियों के बारे में सूचना/जानकारी भी साझा की जा सकती है। पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपनी मुहिम ‘नशों के खिलाफ युद्ध’ को 355वें दिन भी जारी रखते हुए, 100 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 7.7 किलो हेरोइन, 100 ग्राम अफीम, 6631 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 8760 रुपये की ड्रग मनी बरामद की। इसके साथ ही केवल 355 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 50,338 हो गई है। सीएम मान ने कैबिनेट बैठक बुलाई सीएम भगवंत मान ने कल यानी 23 फरवरी को कैबिनेट की अहम बैठक बुलाई है। यह मीटिंग सुबह 11 बजे चंडीगढ़ स्थित सीएम के आवास पर आयोजित की जाएगी। फिलहाल बैठक का आधिकारिक एजेंडा जारी नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि इसमें राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण प्रशासनिक और नीतिगत फैसलों पर चर्चा हो सकती है इसके अलावा बजट की तारीख को लेकर इस दौरान स्ट्रेटजी बन सकती है। सरकार को पंजाब में इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए मार्च में समिट करवानी है। इसको लेकर कुछ प्रस्तावों पर मुहर लगेगी। वहीं, प्रॉपर्टी टैक्स व निकाय विभाग से जुड़े प्रस्तावों को भी मंजूरी मिल सकती है। चंडीगढ़ में रोज फेस्टिवल को लेकर एडवाइजरी जारी चंडीगढ़ में शुक्रवार से शुरू हो रहे तीन दिवसीय रोज फेस्टिवल को लेकर पुलिस ने ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था संबंधी एडवाइजरी जारी की है। फेस्टिवल के दौरान बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए कई रुट डाइवर्ट किए गए हैं। सेक्टर-16 स्थित रोज गार्डन में आयोजित होने वाले इस फेस्टिवल में अलग-अलग किस्मों के सैकड़ों फूलों की प्रदर्शनी लगाई जाती है, जिसे देखने के लिए हर साल भारी भीड़ उमड़ती है। (पढ़ें पूरी खबर) होशियारपुर में महिला की हत्या कर लाश पेटी में छिपाई होशियारपुर जिले के भाम गांव में 99 वर्षीय बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपियों ने उसके शव को घर के अंदर ही एक पेटी (ट्रंक) में छिपाकर रख दिया। कल रात जब ग्रामीणों को घटना का आभास हुआ, तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब तलाशी ली, तो बुजुर्ग महिला का शव पेटी से बरामद हुआ। मृतका की पहचान जोगिंदर कौर के रूप में हुई है। जोगिंदर कौर गांव में अकेली रहती थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। (पढ़ें पूरी खबर) अबोहर में महिला ने जहर खाया अबोहर के गांव रुकनपुरा खुईखेड़ा में एक महिला ने कथित तौर पर कीटनाशक पीकर जान देने की कोशिश की। महिला को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला का अपने पति से तलाक हो चुका है। उसके बाद वह अपने बच्चों के साथ प्रेमी के संग रहने लगी। उसपर धोखा देना का आरोप लगाया है। हालत में सुधार होने पर वह इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती हुई। जहां लड़की व उसके परिजनों ने पुलिस प्रशासन से युवक पर कार्रवाई की मांग की है। इधर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जैसे ही अस्पताल से एमएलआर आएगी उसी के हिसाब से उसके बयान दर्ज कर बनती कार्रवाई की जाएगी। (पढ़ें पूरी खबर) कनाडा के सांसद ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका ब्रैम्पटन (कनाडा) से आए सांसद अमरजीत सिंह गिल अपने परिवार सहित गोल्डन टेंपल में मत्था टेकने अमृतसर पहुंचे। गोल्डन टेंपल में नतमस्तक होकर उन्होंने सरबत के भले की अरदास की और गुरु महाराज का धन्यवाद किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि गोल्डन टेंपल आना केवल गुरु की कृपा से ही संभव होता है। यहां पहुंचकर जो आत्मिक शांति और सुकून मिलता है, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। सांसद गिल ने बताया कि उनके इस दौरे के दौरान SGPC के प्रधान हरजिंदर सिंह से भी विशेष मुलाकात हुई। बैठक में विदेशों में आयोजित होने वाले नगर कीर्तनों की मर्यादा, गुरुद्वारों के प्रबंधन और सिख संस्थाओं की मजबूती को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। (पढ़ें पूरी खबर) जालंधर में NRI के घर ताबड़तोड़ फायरिंग जालंधर के भोगपुर के नजदीकी गांव भटनूरा लुबाना में बाइक सवार हमलावरों ने एक NRI मंजीत सिंह के घर पर फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। पीड़ित मंजीत सिंह का परिवार इंग्लैंड में रहता था और कुछ समय पहले ही जालंधर लौटा था। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी में साफ देखा जा सकता है कि बाइक पर सवार होकर दो अज्ञात व्यक्ति गांव में दाखिल होते हैं। वे घर से कुछ दूरी पर अपनी बाइक खड़ी करते हैं और टार्च जलाकर पहले सही घर की पहचान करते हैं और फिर फायरिंग कर देते हैं। (पढ़ें पूरी खबर) लुधियाना में फैक्ट्री के अंदर जिंदा जला व्यक्ति लुधियाना के दाला बाजार में गुरूवार सुबह एक घर के भीतर चल रही फैक्ट्री में आग लग गई। जिससे एक व्यक्ति की अंदर ही जलकर मौत हो गई। यह फैक्ट्री दाल बाजार में चल रही थी। सुबह करीब 10 बजे फायर ब्रिगेड को सूचना मिली कि दाल बाजार की एक तंग गली में स्थित एक घर में अचानक आग लग गई है। रिहायशी इलाका और संकरी गलियां होने के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। इलाका काफी भीड़भाड़ वाला और गलियां छोटी होने के कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को अंदर तक ले जाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। अधिकारियों के अनुसार जगह की कमी की वजह से करीब 12 लंबी पाइपें जोड़कर आग बुझाने का काम शुरू किया गया। फायर ब्रिगेड के अधिकारी ने पुष्टि की है कि मलबे और धुएं के बीच से एक लाश बरामद हुई है। पुलिस प्रशासन ने शव की पहचान चरणजीत शर्मा (68 साल) के रूप में की हैं। मृतक की तीन बेटियां है (पढ़ें पूरी खबर) CM भगवंत मान मोहाली हॉस्पिटल से डिस्चार्ज पंजाब CM भगवंत मान को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। वह अब सीएम आवास पर चले गए हैं। बताया जा रहा है कि वह अब पूरी तरह ठीक हैं। कयास यह भी लगाए जा रहे हैं कि वह लुधियाना में किला रायपुर खेलों में शामिल हो सकते हैं। आज ही खेलों को समापन हो रहा है। हालांकि, अभी तक इस संबंधी ऑफिशियल प्रोग्राम नहीं आया है। सीएम को तबीयत खराब होने के बाद सोमवार को उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। इसके बाद बुधवार को दिल्ली के पूर्व मंत्री मनीष सिसोदिया ने उनसे मुलाकात की थी। पढ़ें पूरी खबर… चंडीगढ़ में लापरवाही के आरोप में SHO लाइन हाजिर, रिटायर्ड इंस्पेक्टर की बहू की मौत का मामला चंडीगढ़ में रिटायर्ड इंस्पेक्टर के बेटे की पत्नी अमनदीप कौर की मौत के मामले में पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में सेक्टर-49 थाना प्रभारी ओम प्रकाश को डीजीपी डा. सागर प्रीत हुड्डा के आदेश पर लाइन हाजिर कर दिया गया है। इस मामले में आई विसरा रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि अमनदीप कौर की मौत जहरीला पदार्थ खाने से हुई थी। रिपोर्ट सामने आने के बाद पुलिस ने ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया। पुलिस ने सेक्टर-51 स्थित पुलिस सोसायटी निवासी रिटायर्ड इंस्पेक्टर स्वर्ण सिंह, उनके बेटे गगनदीप सिंह और बहू गुरजीत कौर के खिलाफ दहेज मृत्यु की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। तीनों आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पढ़ें पूरी खबर… डेराबस्सी में रामलीला मैदान के पास चाकूबाजी, सीसीटीवी में कैद हुई खूनी झड़प मोहाली में डेराबस्सी के रामलीला मैदान की भीड़भाड़ के बीच जैन स्कूल के गेट के सामने युवकों के बीच खूनी झड़प हो गई। इसमें दो युवक घायल हुए, जिनमें से एक को सिविल अस्पताल डेराबस्सी में भर्ती कराया गया है। जबकि, दूसरा घायल युवक मौके से फरार बताया जा रहा है। मारपीट और चाकूबाजी की यह करीब डेढ़ मिनट की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसमें साफ दिखाई दे रहा है कि युवकों के बीच लात-घूंसे, चाकू, ईंट-पत्थरों का जमकर इस्तेमाल किया गया। कुछ लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश भी की, लेकिन युवकों के उग्र तेवरों के चलते उन्हें पीछे हटना पड़ा। पढ़ें पूरी खबर…