पंजाब-चंडीगढ़ अपडेट्स:20 हजार रिश्वत लेता कर्मचारी रंगे हाथ पकड़ा, रिटायर्ड IG उमरानंगल नहीं लड़ेंगे इलेक्शन

पंजाब पुलिस के रिटायर्ड IG परमजीत सिंह उमरानंगल के बारे में कल से चर्चाएं शुरू हो गई थीं कि वह कोई पार्टी जॉइन कर सकते हैं। क्योंकि कल उनके घर रिटायरमेंट को लेकर एक पार्टी आयोजित की गई थी। इसमें कई राजनेता शामिल हुए थे। जिसके बाद अब उमरानंगल ने खुद एक वीडियो शेयर कर स्पष्टीकरण दिया है। उन्होंने कहा कि कहा कि मेरे बारे में खबरें चल रही हैं कि उमरानंगत तरनतारन से इलेक्शन लड़ सकते हैं। इसलिए मैं सभी से विनती करता हूं कि ऐसी कोई बात नहीं है। यह अफवाह है। इस तरह कोई ख्याल मेरे मन में नहीं है। न ही इस तरह के विचार है। कल मेरे घर में मेरी रिटायरमेंट की खुशी में परमात्मा का शुक्राना करने के लिए अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए थे। जिसमें हमारे बुजुर्गों के पुराने साथी और उनके परिवार शामिल हुए थे। उनमें से कई आजकल कोई किसी पार्टी में कोई किसी पार्टी में है। उसका यह मतलब नहीं है कि मैं उन्हें इकट्‌ठा कर इलेक्शन लड़ रहा हूं। यह एक सामाजिक समारोह था। हर एक प्रोग्राम में एक-दूसरे के घर में जाते हैं। RSS प्रमुख बोले- देशहित के लिए तीन बच्चे जरूरी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी वर्ष में संघ प्रमुख डॉ मोहन भागवत पंजाब प्रवास पर हैं। वो तीन दिन से पंजाब में हैं और अलग-अलग वर्ग के लोगों मिल रहे हैं। संघ प्रमुख ने देश की डेमाग्राफी में हो रहे बदलाव से लेकर नशे के संबंध में पूछे गए सवालों के खुलकर जवाब दिए। संघ प्रमुख ने कहा कि देश हित के लिए तीन बच्चे जरूरी हैं। ऐसा कई शोधों में भी साबित हो चुका है। उन्होंने कहा कि हमारे लोगों के बच्चों की संख्या कम हो रही है और वो बढ़ रहे हैं। जो चिंता का विषय हे। तीन बच्चे सर्वोत्तम, दो बच्चे खराब और एक बच्चा पैदा करना बेहद खराब है। (पढ़ें पूरी खबर) अमित शाह 14 मार्च को मोगा आएंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मार्च में पंजाब दौरा करेंगे। वे 14 मार्च को मोगा में एक रैली को संबोधित करेंगे। इसी रैली से बीजेपी अपनी 2027 चुनावी मुहिम का आगाज करेगी। इसके लिए बीजेपी की तरफ से तैयारियां की जा रही है। भाजपा के कार्यकारी प्रधान अश्वनी शर्मा ने कहा कि पार्टी 14 मार्च को अमित शाह रैली करेंगे। “आओ मिलजुल कर बदलें पंजाब, सुखी रहे हमारा पंजाब” नाम से रैली करने जा रही है। यह रैली ऐसे समय आयोजित हो रही है। (पढ़ें पूरी खबर) FCI अधिकारी के तकनीकी सहायक को रिश्वत लेते पकड़ा पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने जालंधर के भोगपुर स्थित एफसीआई ऑफिस में तैनात तकनीकी सहायक रूही बाला कालिया को 20 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया। ब्यूरो के सरकारी वक्ता ने बताया कि कालियो को गुरू तेग बहादुर चावल मिल के मैनेजर की तरफ से दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि खरीद सीजन 2025-26 के लिए चावल मिल को धान की 49, 086 बोरियां अलॉट की गई थीं। इसमें से चावलों की 1,160 बोरियां दो खेप ( प्रत्येक खेप में 580 बोरियां) FCI को भेजने के लिए लंबित थे। उन्होंने बताया कि उक्त दो खेप भोगपुर स्थित FCI गोदाम में भेजी गई थीं। इसके बाद रूही बाला कालिया ने इस खेप को क्लीयर करने के लिए शिकायतकर्ता से 25 हजार रुपए रिश्वत की मांग की। यह मांग शिकायतकर्ता के मुनीम आदर्श कुमार के साथ मोबाइल फोन के द्वारा हुई बातचीत में की गई थी। कालिया ने शिकायतकर्ता से अपनी फर्म की पिछली खेप को क्लियर करने के बदले 50 हजार रुपए रिश्वत ली थी। अपनी खेप को रद्द करने के डर से शिकायतकर्ता मजबूरी में रिश्वत देने के लिए सहमत हो गया। हालांकि, रिक्वेस्ट करने पर कालिया 20 हजार रुपए लेने के लिए सहमत हो गया। शिकायतकर्ता ने बातचीत को रिकॉर्ड कर लिया था। शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था, इसलिए उसने पंजाब विजिलेंस ब्यूरो की यूनिट कपूरथला को शिकायत दी थी। मानसा में शिक्षा मंत्री बैंस ने बच्चों से मांगी माफी पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने मानसा स्थित स्कूल ऑफ एमिनेंस का औचक दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल में बन रही नई बिल्डिंग का निरीक्षण किया। मंत्री ने छात्रों से बातचीत की और स्कूल के पास बने कूड़ा डंप को हटाने के लिए नगर काउंसिल को निर्देश जारी किए। स्कूल में कुछ बच्चे टीनशेड के नीचे पढ़ाई करते मिले। इस पर मंत्री ने उनसे माफी मांगी और आश्वासन दिया कि अगले एक महीने में उन्हें नई और आधुनिक सुविधाओं से लैस शानदार स्कूल बिल्डिंग मिलेगी, जहां वे बेहतर माहौल में पढ़ाई कर सकेंगे।(पढ़ें पूरी खबर) पंजाबी सिंगर परमीश के मैनेजर से ₹10 करोड़ की रंगदारी मांगी लुधियाना में मशहूर पंजाबी सिंगर और अभिनेता परमीश वर्मा के बिजनेस मैनेजर को लॉरेंस गैंग के नाम पर विदेशी नंबरों से कॉल कर 10 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। आरोपी ने धमकी दी कि यदि पैसे नहीं दिए गए, तो वह परमीश वर्मा मैनेजर और उसके पूरे परिवार को जान से मार देगा। सराभा नगर पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में भाई रणधीर सिंह नगर (BRS नगर) निवासी हरविंदर सिंह उर्फ हार्डी ने बताया कि वह प्राइवेट बिजनेस करते हैं और लंबे समय से गायक परमीश वर्मा का सारा बिजनेस संभाल रहे हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *