लुधियाना में रायकोट के एक युवक की कनाडा में रहने वाली युवती से शादी अब विवादों में घिर गई है। युवक ने विदेश में कारोबार स्थापित करने के उद्देश्य से यह शादी की थी। लेकिन शादी के दो महीने बाद ही युवती ने कथित तौर पर अपना व्यवहार बदल लिया। युवक ने कहा कि अतिरिक्त 10 लाख रुपए की मांग की। रकम देने से इनकार करने पर युवती और उसके परिवार ने उसका मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया और 60 लाख रुपए ठग लिए। पीड़ित युवक ने इस संबंध में थाना सिटी रायकोट में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी समनप्रीत कौर, उसके पिता रविंदर सिंह, माता परमजीत कौर और भाई खुशदीप सिंह के खिलाफ धारा 406 और 420 के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। (पढ़ें पूरी खबर) जालंधर में तस्करों ने सरपंच की टांगें-सिर की हड्डी तोड़ी जालंधर के महतपुर इलाके जमहूरी किसान सभा के नेता और सरपंच महिंदर सिंह पर नशा तस्करों ने जानलेवा हमला किया है। हमले में सरपंच की टांगों में फ्रैक्चर आया है और सिर में गहरी चोट लगी है। गंभीर हालत में सरपंच को जालंधर के अरमान अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना को लेकर महतपुर के लोगों और किसान जत्थेबंदियों के लोगों ने थाना महतपुर के आगे प्रदर्शन किया। किसान नेताओं और ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ये सब चिट्टे की सूचना देने पर हुआ है। सरंपच पंजाब सरकार की युद्ध नशे विरुद्ध मुहिम के तरह लगातार चिट्टा बेचने वालों की सूचना पुलिस को दे रहा था। (पढ़ें पूरी खबर) लुधियाना में ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, शरीर के टुकड़े हुए लुधियाना में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवकों को उड़ा दिया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा जसपाल बांगड़ पुल के पास डी-मार्ट के नजदीक हुआ। पुलिस ने आरोपी ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मृतक की पहचान सुरजीत सिंह के रूप में हुई है। सुरजीत के शरीर के कई टुकड़े हो गए, जो दूर तक बिखरे पड़े मिले। उसके भाई अर्जुन सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका भाई अपने दोस्त मनीष कुमार के साथ मोटरसाइकिल पर सामान लेने के लिए जसपाल बांगड़ से संगोवाल स्थित डी-मार्ट की ओर जा रहा था। तभी हादसा हुआ। पढ़ें पूरी खबर…