पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर, 10 बड़ी खबरें:PM मोदी ने संत के पैर छुए; 7वां एयरपोर्ट मिला; NRI लेडी की हत्या; सेक्स के बदले फ्री राइड वाले कैब ड्राइवर का VIDEO

नमस्कार, पंजाब की आज की सबसे बड़ी खबर पीएम के जालंधर दौरे की रही, उन्होंने आदमपुर एयरपोर्ट का नाम बदला और पंजाब के 7वें एयरपोर्ट हलवारा का उद्घाटन किया। फिर उन्होंने जालंधर के डेरा सचखंड बल्लां जाकर संत निरंजन दास जी के पैर छुए। चंडीगढ़ की बड़ी खबर कैब ड्राइवर के युवती को सेक्स के बदले फ्री ड्राइव के ऑफर के बाद माफी मांगने के वीडियो से जुड़ी रही। दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. PM मोदी ने बोली पंजाबी, संत के पैर छुए PM नरेंद्र मोदी आज (1 फरवरी) को जालंधर पहुंचे। गुरू रविदास जी महाराज की जयंती पर उन्होंने रविदासिया समाज के सबसे बड़े धार्मिक स्थल डेरा सचखंड बल्ला में माथा टेका। इस दौरान सम्मानित किए जाने पर PM ने संत निरंजन दास जी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इससे पहले उन्होंनें आदमपुर एयरपोर्ट का नाम श्री गुरु रविदास जी महाराज एयरपोर्ट किया। वहीं लुधियाना में बने हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का भी वर्चुअली उद्घाटन किया। (पढ़ें पूरी खबर) 2. पंजाब को 7वां एयरपोर्ट मिला, पहली फ्लाइट लुधियाना-दिल्ली की जाएगी पंजाब को आज (1 फरवरी) 7वां एयरपोर्ट मिला। इसका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जालंधर से वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया। इस मौके पर CM भगवंत मान, केंद्रीय मंत्री केंद्रीय सिविल एविएशन मंत्री राम मोहन नायडू, केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्‌टू हलवारा एयरपोर्ट पहुंचे। वहीं अब 1 मार्च से लुधियाना से दिल्ली के बीच पहली फ्लाइट्स चलेगी। (पूरी खबर पढ़ें) 3. बजट 2026, लुधियाना-जालंधर की इंडस्ट्री को फायदा केंद्र सरकार के बजट-2026 में घोषणाओं से पंजाब के कई सेक्टरों पर असर पड़ेगा। केंद्र सरकार ने छोटे और मध्यम उद्योगों यानी MSME सेक्टर के लिए निवेश की सीमा भी बढ़ा दी है। इससे लुधियाना, जालंधर और अमृतसर जैसे शहरों में चल रहे उद्योगों को फायदा मिलेगा। अब इन उद्योगों को पहले से ज्यादा लोन और सरकारी मदद मिल सकेगी। होजरी और खेल सामग्री जैसे पंजाब के उत्पादों को विदेशों में बेचने के लिए सरकार मदद करेगी। (पढ़ें पूरी खबर) 4. चंडीगढ़ में सेक्स के बदले फ्री राइड वाले कैब ड्राइवर का VIDEO चंडीगढ़ में युवती को सेक्स के बदले फ्री राइड ऑफर करने वाले कैब ड्राइवर का वीडियो सामने आया है। जिसमें वह पुलिस थाने में युवती से माफी मांग रहा है। युवती ने ही यह वीडियो थाने के बाहर कैब ड्राइवर का बना लिया था। माफी मांगते हुए आरोपी ने कहा- 27 तारीख को कैब बुक हुई थी। किसी युवती की रिक्वेस्ट आई थी, तब कैब मैं चला रहा था। उसकी रिक्वेस्ट मैंने एक्सेप्ट की। मुझसे गलती से मैसेज हो गए थे, उसके लिए मैं माफी मांगता हूं (पढ़ें पूरी खबर) 5. ठंड ने 15 साल का रिकॉर्ड तोड़ा, पेड़ से टकराई बस पंजाब में ठंड ने 15 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जनवरी महीना पिछले 15 वर्षों के मुकाबले सबसे ठंडा रहा। वहीं सुबह के वक्त पंजाब के कई जिलों में धुंध छाई रही। जिस वजह से संगरूर में घनी धुंध में रोड न दिखने से कंपनी कर्मचारियों से भरी प्राइवेट कंपनी की बस पेड़ से जा टकराई। जिससे 7 लोग घायल हो गए। फरीदकोट में पीआरटीसी बस डिवाइडर से भिड़ गई। (पढ़ें पूरी खबर) 6. खन्ना में बाथरूम से मिला NRI महिला का शव लुधियाना के खन्ना में NRI महिला की हत्या कर दी गई। महिला की लाश उनके घर के ही बाथरूम से मिली। महिला जगपाल कौर (81) पिछले साल की कनाडा से भारत आई थीं। वह रिटायर्ड टीचर थीं और लंबे समय से कनाडा में ही रह रहीं थी। उन्हें इसी साल अप्रैल में कनाडा लौटना था। उससे पहले उनके साथ ये वारदात हो गई (पढ़ें पूरी खबर) 7. लुधियाना में ड्राइवर जिंदा जला लुधियाना में हाईटेंशन बिजली की तारों की चपेट में आने से एक ट्राले में अचानक आग लग गई। इसके बाद ड्राइवर ने जान बचाने के लिए बाहर निकलने की कोशिश की, लेकिन बिजली का जोरदार झटका लगा, जिससे वह केबिन में ही फंस गया और जिंदा जल गया। (पूरी खबर पढ़ें) 8. पंजाब के भक्त ने काशी में ₹20 लाख दान दिया आज गुरू रविदास जी महाराज की जयंती है। इस मौके पर काशी में उनकी जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर में भारी संख्या में पंजाब से श्रद्धालु पहुंचे। इस दौरान एक भक्त ने 20 लाख रुपए का दान दिया। कई भक्त चार्टड प्लेन से दर्शन के लिए पहुंचे। इस दौरान एक भक्त ने गुरू रविदास जी महाराज की प्रतिमा में डॉलरों की माला पहनाई। (पढ़ें पूरी खबर) 9. चंडीगढ़ में हेरोइन तस्करी में म्यूजिशियन-युवती गिरफ्तार चंडीगढ़ पुलिस ने नशा तस्करी के मामले में म्यूजिशियन और एक युवती को गिरफ्तार किया है। उनके पास से हेरोइन बरामद की गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। वहीं, सूत्रों के मुताबिक पुलिस को शक है कि दोनों हेरोइन की होम डिलीवरी करते थे। (पढ़ें पूरी खबर) 10.बठिंडा में शादी के 11 महीने बाद दंपती की मौत बठिंडा में पति-पत्नी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। परिजनों ने कहा कि उन्हें अचानक उल्टियां होने लगीं। जिसके बाद शहीद बाबा दीप सिंह सिविल अस्पताल ले गए। जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।दोनों की शादी करीब 11 महीने पहले हुई थी। (पढ़ें पूरी खबर) (पंजाब-चंडीगढ़ की 10 बड़ी खबरों के साथ कल शाम 6 बजे फिर होगी मुलाकात)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *