पंजाब-चंडीगढ़ में आज मौसम साफ रहेगा:दिनभर तेज हवाएं चलेगी, तापमान सामान्य से 5.8 अधिक, बारिश की संभावना नहीं

पंजाब और चंडीगढ़ में आज (वीरवार) मौसम साफ और शुष्क रहेगा। दिन में धूप निकलेगी और तेज हवाएं भी चलेंगी। पिछले 24 घंटे में राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 1.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। अब यह सामान्य से 5.8 डिग्री ज्यादा चल रहा है। फिरोजपुर में सबसे ज्यादा 33.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। दिन के समय गर्मी साफ महसूस हो रही है। बठिंडा और फिरोजपुर में न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से अधिक है। तीन जिलों में तेज हवाएं रिकॉर्ड मौसम विभाग के मुताबिक 4 मार्च को मोहाली, पटियाला और फरीदकोट में तेज हवाएं चलीं। इनकी रफ्तार 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा रही। आज अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, जालंधर और फिरोजपुर में अधिकतम तापमान 28 से 32 डिग्री के बीच रह सकता है। चंडीगढ़ में भी हालात ऐसे ही रहेंगे। यहां न्यूनतम तापमान 13 से 15 डिग्री और अधिकतम करीब 30 डिग्री रहने का अनुमान है। फिलहाल किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की गई है।पश्चिमी विक्षोभ के असर से 6 मार्च से हिमालयी इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है, लेकिन इसका सीधा असर पंजाब पर नहीं पड़ेगा। अगले चार दिन तापमान बढ़ेगा मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल सिंह के मुताबिक, अगले चार दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद तापमान में ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है। आज भी 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से सतही तेज हवाएं चल सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *