पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम बदलने वाला है। कल यानि शनिवार से लगातार चार दिन गरज के साथ बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग की तरफ से इस संबंधी यलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि आज मौसम ड्राई रहेगा, लेकिन कुछ इलाकों में बादल छाएं रहेंगे। गत 24 घंटे की बात करें तो पहाड़ी एरिया से लगे पठानकोट व अमृतसर में सुबह के समय बारिश रिकॉर्ड की गई है। हालांकि, सामान्य तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं आया है। यह सामान्य से 3.8 डिग्री अधिक रहा। सबसे अधिक तापमान 33.5 डिग्री श्री आनंदपुर साहिब में दर्ज किया गया है। 7 जिलों का तापमान 31 डिग्री से अधिक मौसम विभाग के मुताबिक कल से इलाके में चार दिन हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम ठंडा रहेगा और कुछ जगहों पर हवा भी तेज चल सकती है। 7 जिलों का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया है। रूपनगर में 33.5 डिग्री, मोहाली 32.7 डिग्री, पटियाला 32.2 डिग्री, फरीदकोट 32.2 डिग्री, होशियारपुर 31.5 डिग्री, एस.बी.एस. नगर 31.5 डिग्री और लुधियाना में 30.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। इसके अलावा चंडीगढ़ में 33.6 डिग्री रहा है। 20 तारीख का मौसम दो पॉइंट में जानिए 1. 20 मार्च तक राज्य के पूर्वी जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। दिन का अधिकतम तापमान उत्तर और पूर्वी हिस्सों में 26-28 डिग्री, मध्य हिस्सों में 28-30 डिग्री और दक्षिणी हिस्सों में 30-32 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। पूरे राज्य में दिन का तापमान इस हफ्ते सामान्य से थोड़ा अधिक रहने की उम्मीद है। 2. रात का न्यूनतम तापमान ज्यादातर हिस्सों में 12-14 डिग्री और दक्षिणी हिस्सों में 14-16 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। राज्य में रात का तापमान इस हफ्ते सामान्य या सामान्य से थोड़ा अधिक रहने की संभावना है।
आज मौमस ड्राई रहने की संभावना मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल के मुताबिक 14, 15, 16 और 17 तारीख को बारिश होने की संभावना है। हालांकि आज मौमस ड्राई रहेगा।अगले 48 घंटों में दिन के तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट आ सकती है, इसके बाद ज्यादा बदलाव नहीं होगा। अगले तीन दिन मौसम ऐसे रहेगा… 14 मार्च – पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर के कुछ इलाकों में तूफ़ानी बारिश, बिजली और तेज हवा (30-40 किमी/घंटा) आने की संभावना है। इन जिलों में कुछ जगह हल्की बारिश भी हो सकती है।
15 मार्च – पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर, गुरदासपुर, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, मोहाली और संगरूर में कहीं-कहीं तूफानी बारिश, बिजली चमकना और तेज हवा (30-40 किमी/घंटा) चल सकती है। इन इलाकों में कुछ जगह हल्की-हल्की बारिश भी हो सकती है।
16 मार्च – पठानकोट, होशियारपुर, मोहाली और रूपनगर में कुछ जगहों पर अचानक तूफान, बारिश, बिजली गिरना और तेज हवा (30-40 किमी/घंटा) चलने की संभावना है। इन जिलों में कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हो सकती है।