पंजाब-चंडीगढ़ में गर्मी बढ़ी, तापमान सामान्य से 7.5°C ज्यादा:पटियाला में 33.2°C रिकॉर्ड, 12 मार्च तक मौसम रहेगा पूरी तरह ड्राई

पंजाब-चंडीगढ़ में अब गर्मी जैसा मौसम हो गया है। गत 24 घंटों में राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री की मामूली गिरावट दर्ज की गई। हालांकि यह सामान्य से 7.5°C अधिक दर्ज किया गया। सबसे अधिक तापमान पटियाला में 33.2°C रिकॉर्ड किया गया। वहीं, 12 मार्च तक मौसम ड्राई रहने का अनुमान है। किसी तरह की बारिश आदि की संभावना नहीं है। इसके अलावा कोई अन्य अलर्ट भी विभाग ने जारी नहीं किया है। जिलों का तापमान 30 से अधिक पंजाब में फरवरी के आखिर से तेज धूप और पश्चिमी विक्षोभ ज्यादा असरदार न होने से गर्मी बढ़ने लग पड़ी थी। राज्य के सभी शहरों का तापमान 30 डिग्री से अधिक है। सबसे अधिक तापमान पटियाला में 33.2°C रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य के मुकाबले काफी ज्यादा है। इसके अलावा फिरोजपुर में अधिकतम तापमान 33.0°C, लुधियाना में 32.8°C और अमृतसर में 32.6°C दर्ज किया गया। रात के तापमान में भी बढ़ोतरी देखी गई है। बठिंडा में न्यूनतम तापमान 13.9°C रहा है। 100% कम बारिश हुई 1 मार्च से 6 मार्च 2026 तक पूरे पंजाब में एक बूंद भी बारिश नहीं हुई। अमृतसर, लुधियाना, पटियाला और पठानकोट जैसे सभी जिलों में भी हालात ऐसे ही रहे। मौसम विभाग के मुताबिक, इस समय तक पंजाब में आमतौर पर करीब 6.1 मिमी बारिश हो जाती है। लेकिन इस बार बारिश नहीं होने की वजह से यह सामान्य से 100% कम दर्ज की गई है। 5 दिन तापमान में कोई बदलाव नहीं मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल सिंह बताते हैं कि राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। अगले 5 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसके बाद के 2 दिनों में तापमान लगभग 2–3°C तक गिर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *