अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच चल रही जंग के कारण पंजाब-चंडीगढ़ में गैस संकट बरकरार है। गैस सप्लाई प्रभावित होने से कई शहरों में घरेलू सिलेंडर मिलना मुश्किल हो गया है और लोगों को घंटों लाइनों में लगना पड़ रहा है। शुक्रवार को कहीं पुलिस की निगरानी में सिलेंडर दिए गए तो कहीं हंगामा और झड़प की नौबत आ गई। बरनाला में लाइन में खड़े एक बुजुर्ग की हार्ट अटैक से मौत हो गई, जबकि कई जगह लोगों ने धरना देकर गैस की मांग की। ऑनलाइन बुकिंग का दबाव इतना बढ़ा कि कंपनियों के सर्वर तक ठप पड़ गए। प्रशासन कमी से इनकार कर रहा है। लेकिन जमीनी हालात गंभीर संकट की ओर इशारा कर रहे हैं। अब पढ़िए बड़े शहरों में क्या हालात रहे….