पंजाब चंडीगढ़ में तापमान सामान्य से ज्यादा:दिन में अप्रैल-मई जैसी गर्मी, आज भी तेज धूप निकलेगी; पटियाला में 33.6 डिग्री तापमान दर्ज

पंजाब और चंडीगढ़ में गर्मी काफी तेजी से बढ़ रही है। अप्रैल और मई जैसा मौसम मार्च महीने में ही हो गया है। आज 10 मार्च को भी मौसम ड्राई रहने की उम्मीद है। तेज धूप निकलेगी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से 6.3 से 6.4 डिग्री के बीच चल रहे हैं। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। सबसे अधिक तापमान 33.6 डिग्री पटियाला में दर्ज किया गया है।
पश्चिमी विक्षोभ हुआ एक्टिव मौसम विभाग के अनुसार इस समय एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। यह हवा का एक सिस्टम है, जो मध्य स्तर की पश्चिमी हवाओं में बना हुआ है और लगभग 5.8 किमी ऊंचाई पर मौजूद है। इसका प्रभाव 28° उत्तरी अक्षांश के ऊपर और लगभग 48° पूर्वी देशांतर के आसपास के क्षेत्रों में बना हुआ है। इसके साथ ही सब-ट्रॉपिकल वेस्टर्न जेट स्ट्रीम भी सक्रिय है। यह बहुत तेज हवाओं की धारा होती है, जो लगभग 12.6 किमी ऊंचाई पर बह रही है। इसकी हवा की रफ्तार करीब 85 नॉट (लगभग 155 किमी प्रति घंटा) है और यह जम्मू व कश्मीर क्षेत्र के ऊपर चल रही है। 11 शहरों का तापमान 31 डिग्री से अधिक राज्य के 11 शहरों का तापमान 31 डिग्री से 33.6 डिग्री के बीच रहा। सबसे ज्यादा तापमान 33.6 डिग्री पटियाला में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री पठानकोट में रहा है।चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री रहा। इसके अलावा लुधियाना में 33 डिग्री, अमृतसर में 31.2 डिग्री, फिरोजपुर में 32.2 डिग्री, होशियारपुर में 31.6 डिग्री, मोहाली में 31.6 डिग्री, रूपनगर में 31.8 डिग्री और में 31.9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। छह दिनों तक मौसम ड्राई मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल ने बताया कि अगले 6 दिनों तक मौसम शुष्क (सूखा) रहने की संभावना है। 15 मार्च को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। अगले 3 दिनों तक अधिकतम तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। इसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट आ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *