पंजाब-चंडीगढ़ में तेज धूप से ठंड घटी:16-17 को बारिश की संभावना, तापमान सामान्य से अधिक, फरीदकोट में 27.3 डिग्री

पंजाब और चंडीगढ़ में पिछले कई दिनों से रोजाना तेज धूप निकल रही है। ठंड कम हो गई है। लेकिन रात में थोड़ी ठंड है। यह स्थिति 15 तारीख तक बनी रहेगी। जबकि 16 और 17 को लगातार दो दिन कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और हल्की बारिश की संभावना है। गत 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 0.8 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है। अब यह सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक हो गया है। सबसे अधिक तापमान फरीदकोट में 27.3 डिग्री दर्ज किया गया है, जो कि इस साल फरवरी का अब तक का सबसे अधिक तापमान है। बारिश के साथ ओलावृष्टि की भी बन रही संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब में 16 और 17 को अमृतसर से बारिश शुरू होगी। फिर तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, मुक्तसर, फरीदकोट, मोगा और यह पूर्व की तरफ आना शुरू हो जाएगी। होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, शहीद भगत सिंह नगर, बरनाला, मानसा, पटियाला, लुधियाना इन सभी इलाकों में धीरे-धीरे 18 तारीख तक यह सिस्टम आगे निकल जाएगा। यानी कि बारिश पासिंग रेन होगी, ऐसा नहीं कि पूरे दिन रिमझिम बारिश होती रहे। इस तरह की वेदर एक्टिविटी होती रहेगी और हो सकता है कि अगर कहीं गरजने वाले बादल बनते हैं तो तेज हवाएं भी चल सकती हैं। एक-दो जगहों पर ओलावृष्टि हो सकती है। कल से दो नए पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होंगे मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ इस समय आसमान के बीच और ऊपरी हिस्से में चलने वाली वेस्टरली विंड्स (Westerly Winds) के साथ एक लहर की तरह सक्रिय है। यह समुद्र तल से करीब 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई पर, लगभग 77° पूर्व देशांतर और 30° उत्तर अक्षांश के ऊपर बना हुआ है।
पश्चिमी हिमालयी इलाकों में लगातार दो नए पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है पहला 13 फरवरी 2026 से और दूसरा 16 फरवरी 2026 से असर दिखा सकता है। इससे पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम बदल सकता है।
48 घंटे तापमान में बदलाव नहीं मौसम विभाग चंडीगढ़ के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि पंजाब में 16 और 17 फरवरी को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है, जबकि 11 से 15 फरवरी तक मौसम शुष्क (सूखा) रहने की संभावना है। अगले 48 घंटों तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, इसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *