पंजाब-चंडीगढ़ में धुंध, हाईवे पर बादल छाए:4.6॰c के साथ अमृतसर सबसे ठंडा रहा, 10 फरवरी से बारिश के आसार

पंजाब और चंडीगढ़ में आज (वीरवार को) सुबह और शाम धुंध पड़ने की संभावना है। हालांकि, मौसम विभाग की तरफ से कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, 9 फरवरी तक किसी तरह का कोई अलर्ट नहीं है। अब पहाड़ों से समुद्र की तरफ हवाएं चलेंगी, जिससे कोहरा साफ हो जाएगा। वहीं, गत 24 घंटे में राज्य के अधिकतम तापमान में 1.1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। अब यह सामान्य के करीब पहुंच गया है। प्रदेश में अमृतसर का न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सबसे कम है। जानकारी के मुताबिक, सुबह के समय कुछ इलाकों में धुंध रहेगी, जिससे अमृतसर-अंबाला और अंबाला-दिल्ली हाईवे पर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। हालांकि, 10 बजे तक धूप निकल आएगी, जिससे धुंध छंट जाएगी। इस समय उत्तर दिशा से तेज हवाएं चल रही हैं, जिससे ठंड का असर बना हुआ है। 9 फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके प्रभाव से 10 फरवरी को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 4 सालों में पंजाब में ऐसा रहा मौसम का हाल
पंजाब में फरवरी की शुरुआत में मौसम हर साल अलग-अलग रंग दिखाता रहा है। कहीं तेज गर्मी महसूस हुई, तो कहीं धुंध और बारिश के आसार बने। पिछले चार सालों में 5 फरवरी को तापमान और मौसम की स्थिति में बड़ा फर्क देखने को मिला। इस समय ऐसी ही स्थिति
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, इस समय पश्चिमी विक्षोभ उत्तर हरियाणा और आसपास के इलाकों में समुद्र तल से करीब 3.1 किलोमीटर ऊपर चक्रवाती हवा के रूप में सक्रिय है। वहीं, इससे जुड़ा चक्रवाती सिस्टम जो पहले उत्तर-पूर्वी पंजाब के आसपास था, अब खिसककर उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उसके आसपास के इलाकों में समुद्र तल से करीब 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर पहुंच गया है। इसके अलावा, एक नया पश्चिमी विक्षोभ ऊपरी वायुमंडल में ट्रफ के रूप में बना हुआ है, जिसकी धुरी करीब 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई पर 45 डिग्री पूर्वी देशांतर के साथ 27 डिग्री उत्तरी अक्षांश के उत्तर में फैली हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक, एक और नया पश्चिमी विक्षोभ 8 फरवरी 2026 की रात से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों को प्रभावित कर सकता है। मौसम शुष्क रहने की संभावना
चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल के मुताबिक, मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। अगले 5 दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *