पंजाब-चंडीगढ़ में सर्दी आखिरी चरण में:आज दिन में ठंडी हवाएं, तेज धूप रहेगी, बारिश की संभावना नहीं, तापमान सामान्य से अधिक

पंजाब और चंडीगढ़ में अब ठंड लगभग अंतिम चरण में पहुंच गई है। इसके साथ ही तापमान बढ़ने लगेंगे। लेकिन आज शुक्रवार को पहाड़ों की तरफ से बर्फीली तेज हवाएं आएंगी। इस वजह से दिन में तेज धूप रहने के बावजूद सर्दी का अहसास जरूर होगा। वहीं, न्यूनतम तापमान थोड़ा गिर सकता है। मौसम अब ड्राई रहेगा। 25 तारीख तक कोई बारिश या अन्य एक्टिविटी नहीं है। गत 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। यह सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक रहा है। सबसे अधिक तापमान 27.6 भाखड़ा डैम रूपनगर में दर्ज किया गया है। अमृतसर में कोहरा दर्ज किया गया राज्य में अब किसी तरह की मौसमी एक्टिविटी नहीं है। आने वाले दिनों में मौसम साफ रहेगा। हालांकि, वीरवार को अमृतसर में घना कोहरा दर्ज किया गया। दृश्यता सौ मीटर से कम दर्ज की गई है। मैदानी एरिया में सबसे कम तापमान अमृतसर में 7.8 डिग्री दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान 24.9 डिग्री से लेकर 27.6 डिग्री के बीच रहा है। 26 फवरी तक इस तरह का रहेगा तापमान 1. मौसम विभाग के मुताबिक 26 फरवरी तक किसी तरह की बारिश की एक्टिविटी नहीं है। इस दौरान राज्य के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में अधिकतम तापमान 22-26°C के बीच रहने की संभावना है। मध्य, पश्चिमी और दक्षिण-पूर्वी क्षेत्रों में तापमान 26-28°C तक रह सकता है। पूरे राज्य में इस हफ्ते अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। 2. इस सप्ताह राज्य में न्यूनतम तापमान 08-10°C के बीच रहने की संभावना है।इस सप्ताह राज्य में न्यूनतम तापमान 08-10°C के बीच रहने की संभावना है। इस सप्ताह राज्य में न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास रहने की संभावना है।
न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री बढ़ेगा मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि राज्य में मौसम शुष्क (ड्राई) रहने की संभावना है। अगले 7 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2-3°C की धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *