पंजाब-चंडीगढ़ में सात दिन मौसम रहेगा शुष्क:अधिकतम और न्यूनतम तापमान में नहीं होगा बदलाव, बठिंडा सबसे गर्म

पंजाब और चंडीगढ़ में आने वाले सात दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। बारिश की भी कोई संभावना नहीं है। हालांकि पिछले 24 घंटों में राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 0.1 डिग्री की कमी आई है और यह सामान्य तापमान के करीब पहुंच गया है। वहीं, इस दौरान बठिंडा सबसे गर्म रहा। बठिंडा का अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भले ही दिन के समय अभी गर्मी बनी हुई है, लेकिन सुबह और शाम के समय हल्की ठंड महसूस होने लगी है। धीरे-धीरे बढ़ेगी ठंड माना जा रहा है कि दिवाली के बाद ठंड बढ़ सकती है। वहीं, आने वाले समय में दो वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होंगे। इस वजह से पंजाब में बारिश की संभावना बनेगी, जबकि हिमाचल में बर्फबारी की स्थिति पैदा हो सकती है। अमृतसर में अधिकतम तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री कम 30.6 डिग्री दर्ज हुआ। लुधियाना में 30.8 डिग्री, पटियाला में 32.6 डिग्री, गुरदासपुर में 30.0 डिग्री, फिरोजपुर में 32.3 डिग्री, होशियारपुर में 30.8 डिग्री और मोहाली में 31.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। पंजाब के प्रमुख शहरों का तापमान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *