पंजाब-चंडीगढ़ में सुबह-शाम की हल्की ठंड:अगले सप्ताह तक मौसम रहेगा शुष्क, तापमान सामान्य से ज्यादा; बारिश की संभावना नहीं

पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम ड्राई बना हुआ है। कुछ इलाकों में हल्की सर्दी जरूर है। लेकिन दोपहर में तेज धूप होने की वजह से गर्मियों जैसा मौसम हो गया है। लोगों को घरों में पंखे आदि चलाने पड़ रहे है। पिछले 24 घंटों में राज्य में कहीं भी बारिश नहीं हुई, जबकि तापमान सामान्य से 4.3 दर्ज किया गया। मौसम विभाग गुरदासपुर में सबसे अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान भी 9.0 डिग्री सेल्सियस पर रहा, जो सामान्य से ऊपर है। मौसम विभाग के मुताबिक पूरा दिन तेज हवाएं चलेंगी। इससे पहले मोहाली में तेज हवाओं की रफ्तार 39 किमी प्रति घंटा दर्ज की गई पश्चिमी विक्षोभ आएंगे, असर कोई नहीं मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि अगले सप्ताह भर पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम सूखा रहेगा। कोई बारिश या गरज-चमक की संभावना नहीं है। अगले 5 दिनों में अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की धीमी वृद्धि होगी। दिन में तेज हवाएं (20-30 किमी प्रति घंटा) चल सकती हैं, जो धूल उड़ाकर असुविधा पैदा कर सकती हैं। 4 मार्च की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है, उसके बाद 6 मार्च से एक और पश्चिमी विक्षोभ आएगा। लेकिन पंजाब के मैदानी इलाकों पर इसका कोई बड़ा प्रभाव नहीं पड़ेगा। दिन में तेज हवाओं से बचने की सलाह- आंखों और सांस की समस्या हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, सबट्रॉपिकल वेस्टर्ली जेट स्ट्रीम उत्तर-पश्चिम भारत पर असर डाल रही है, जो गर्मी को बढ़ावा दे रही है। दिन में तेज हवाएं चलेंगी राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में लगभग 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक धीरे-धीरे वृद्धि होने की संभावना है। इसके बाद तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। राज्य में दिन के समय 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चलने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *