पजाब और चंडीगढ़ में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। पिछले कुछ दिनों से तेज धूप के कारण तापमान तेजी से बढ़ रहा था, लेकिन अब इसकी रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ेगी। पहाड़ों से बर्फीली हवाएं चलने की संभावना है, जिससे दिन के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है। 17 फरवरी को बारिश की संभावना बनी हुई है। पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके बावजूद तापमान अब भी सामान्य से 3.8 डिग्री अधिक है। इस दौरान फिरोजपुर में अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री दर्ज किया गया। 16 तारीख को रात से बदलेगा मौसम मौसम विभाग के अनुसार एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस पहाड़ों पर पहुंच चुका है, जबकि दूसरा 16 फरवरी से सक्रिय होना शुरू होगा। ऐसे में 17 फरवरी तक बारिश की गतिविधियां शुरू हो सकती हैं। हालांकि, यह बारिश पूरे राज्य में नहीं बल्कि कुछ स्थानों पर ही होने की संभावना है। 17 फरवरी के बाद मौसम फिर से साफ हो जाएगा ।14 और 15 फरवरी को अमृतसर-अंबाला और अंबाला-दिल्ली हाईवे पर आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। फिलहाल धुंध को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। 48 घंटे तापमान में बदलाव नही मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि 17 फरवरी को राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में गरज-चमक और बिजली गिरने की भी संभावना है। अगले 48 घंटों तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, इसके बाद तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।