पंजाब दिनभर,10 बड़ी खबरें:CM मान की तबीयत बिगड़ी; सुखबीर का BJP को झटका, सिंगर का फैंस को थप्पड़; युवक का अश्लील VIDEO

नमस्कार, पंजाब की आज की पहली सबसे बड़ी खबर भाजपा के प्रदेश उपप्रधान अरविंद खन्ना से जुड़ी रही। उन्होंने अचानक अकाली दल जॉइन कर लिया। अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने संगरूर पहुंचकर उन्हें पार्टी में शामिल कराया। वहीं दूसरी बड़ी खबर CM भगवंत मान की तबीयत से जुड़ी रही। उन्हें फाजिल्का दौरा रद्द कर संगरूर से सीधे मोहाली के अस्पताल में लाया गया। दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. पंजाब में 2027 चुनाव से पहले BJP को झटका पंजाब में गठबंधन की चर्चा के बीच अकाली दल प्रधान सुखबीर बादल ने BJP को बड़ा झटका दिया। उन्होंने भाजपा के प्रदेश उपप्रधान व पूर्व MLA अरविंद खन्ना को पार्टी में शामिल कर लिया और संगरूर का हलका इंचार्ज भी बना दिया। खन्ना पूर्व CM कैप्टन अमरिंदर के करीबी रहे। वे दो बार के विधायक हैं। 2012 में एकतरफा जीत हुई थी, लेकिन तब कांग्रेस की सरकार न बनी तो 2 साल बाद ही विधानसभा से इस्तीफा देकर राजनीति से किनारा कर लिया था (पढ़ें पूरी खबर) 2. सीएम मान की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती सीएम भगवंत मान की अचानक तबीयत बिगड़ गई। आज शाम 4 बजे अचानक फोर्टिस अस्पताल मोहाली पहुंचे। जहां चेकअप के बाद उन्हें भर्ती कर लिया गया। इससे पहले उन्होंने संगरूर के धूरी स्थित श्री रणकेश्वर महादेव शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान उनके साथ अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया मौजूद रहे। इसके बाद सीएम हेलीकॉप्टर के जरिए मोहाली पहुंचे। (पढ़ें पूरी खबर) 3. सरबजीत का वकील बोला- इस्लाम खूबसूरत, सिख महिलाएं अपनाएं पाकिस्तान में धर्म परिवर्तन कर शादी करने वाली पंजाबी महिला सरबजीत कौर के वकील अहमद हसन पाशा ने कहा कि जो भी सिख महिला अपना धर्म छोड़कर इस्लाम कबूल कर रही है, वह उसकी बहन के समान है। सरबजीत कौर ने भी वकील हसन को अपना भाई बताया था। वकील ने कहा कि मैं तो खुलकर हर एक को इनविटेशन देना चाहूंगा कि हमारा बहुत खूबसूरत मजहब है। आप इसमें आएं। (पढ़ें पूरी खबर) 4. मजूदरों पर फायरिंग करने वाले बदमाशों का एनकाउंटर मोगा में मजदूरों पर फायरिंग करने वाले दो बदमाशों को मुठभेड़ के बाद पकड़ लिया है। क्रॉस फायरिंग में एक आरोपी के पैरे में गोली लगने से घायल हो गया। जिके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरे आरोपी से पूछताछ की जा रही है। आरोपियों ने 10 फरवरी को फैक्ट्री से घर जाते वक्त दो लोगों पर फायरिंग कर दी थी, जिससे दोनों के पैरो में चार गोलियां लगी थी। (पढ़ें पूरी खबर) 5. पंजाबी सिंगर परमीश वर्मा फैंस से भिड़े, थप्पड़ दिखाया पंजाबी सिंगर और एक्टर परमीश वर्मा दिल्ली में एक लाइव शो के दौरान वो अपने फैन से भिड़ गए। गाते-गाते वो अचानक रुके और मंच से उसे थप्पड़ दिखाने लगे। इसके बाद दोनों में बहस बढ़ गई, जिसके बाद पुलिस और परमीश वर्मा के प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड को बीच-बचाव करना पड़ा। वीडियो दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में ‘दिल्ली खेल महाकुंभ’ के उद्घाटन समारोह का है। (पढ़ें पूरी खबर) 5. कनाडा में बर्फ पर भंगड़े से पंजाबी की ट्रोलिंग कनाडा में एक पंजाबी व्यक्ति का बर्फ पर भंगड़ा विवादों में घिर गया। सोशल मीडिया पर कैनेडियन सिटीजन ही नहीं पंजाबी भी ट्रोल कर रहे हैं। यह पंजाबी गुरदीप पंधेर हैं, जो सिख-कनाडाई राइटर, टीचर और भंगड़ा कलाकार हैं। ट्रोलिंग की वजह 10 फरवरी को ब्रिटिश कोलंबिया स्टेट के टम्बलर रिज में हुआ गोलीकांड है। एक ट्रांसजेंडर ने 8 लोगों की हत्या कर दी। जिससे कनाडा में शोक का माहौल है। इसी बीच गुरदीप ने बर्फ पर भंगड़े का वीडियो पोस्ट कर दिया। हालांकि ट्रोल होने पर गुरदीप ने सफाई भी दी।(पढ़ें पूरी खबर) 7. डेरा ब्यास में फोटाग्राफी बंद राधा स्वामी सत्संग डेरा ब्यास के मुखी बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लो से मुलाकात करने वाले VIPs की फोटो अब मीडिया में जारी नहीं की जाएंगी। डेरे के मुताबिक यह फैसला मर्यादा को बनाए रखने के लिए किया गया है। डेरे के अंदर फोटोग्राफी पर पाबंदी लगा दी गई है। माना जा रहा है कि डेरे को राजनीति से जोड़ने को लेकर यह फैसला लिया गया है। कुछ दिन पहले डेरा मुखी के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया की रैली में हिस्सा लिया था। जिसके बाद उन पर भाजपा और अकाली दल से नजदीकी के आरोप लगे। इसके जवाब में AAP नेताओं की डेरा प्रमुख से मुलाकात के फोटो वायरल किए गए थे। जिस वजह से डेरा राजनीतिक बहस का सेंटर पॉइंट बन गया था। 8. निहंग गैंगस्टर को बोला- लॉरेंस जी रोपड़ के रहने वाले निहंग सिंह हरजीत सिंह रसूलपुर ने गैंगस्टर लॉरेंस की तरीफ की है। विवादों में रहने वाले रसूलपुर ने गैंगस्टर लॉरेंस को जी कहकर बुलाया। रसूलपुर ने पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी और लॉरेंस के विवाद में कहा कि एक पाकिस्तानी इंडियन को कैसे धमका सकता है। रसूलपुर ने ये भी कहा कि मैं लॉरेंस से कहना चाहता हूं कि अपने बंदों को तंग न किया करे। उन्होंने कहा कि भट्‌टी को जूते मारेंगे।(पढ़ें पूरी खबर) 9. चंडीगढ़ में खुलेगा सैनिक स्कूल, गवर्नर की रक्षामंत्री से मुलाकात चंडीगढ़ में सैनिक स्कूल खोला जाएगा। इसको लेकर प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। उन्होंने सैनिक स्कूल खोलने के प्रस्ताव और सीमा पर एंटी-ड्रोन सिस्टम को मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा की। यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है, जब कटारिया नशे के खिलाफ पंजाब के बॉर्डर जिलों में पदयात्रा निकालकर लौटे हैं। (पढ़ें पूरी खबर) 10. जालंधर में युवक का कुत्ते के साथ अश्लील VIDEO बनाया जालंधर में कुत्ते के साथ युवक का अश्लील वीडियो बनाया गया। जर्मन शेफर्ड नस्ल के कुत्ते का मालिक एक सिख बताया जा रहा है। पीड़ित युवक दलित है और मंदबुद्धि है। आरोप है कि दो लोगों ने 200 रुपए देकर दलित युवक के कपड़े उतरवाए और उसका कुत्ते के साथ अश्लील वीडियो बनाया। समाजसेवी विवेक शर्मा और मंगी स्वामी ने थाना फिल्लौर में शिकातय की, इसके साथ ही SC कमीशन के चेयरमैन जसबीर सिंह गढ़ी को भी शिकायत भेजी है। (पढ़ें पूरी खबर) (पंजाब की 10 बड़ी खबरों के साथ कल शाम 6 बजे फिर होगी मुलाकात)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *