पंजाब दौरे पर हरियाणा CM नायब सैनी:श्री फतेहगढ़ साहिब में माथा टेका माथा, BJP प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्मा रहे मौजूद

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी और भाजपा पंजाब के वर्किंग स्टेट प्रधान व विधायक अश्वनी शर्मा आज सिखों के ऐतिहासिक तीर्थ स्थल गुरुद्वारा फतेहगढ़ साहिब में माथा टेका है। दोनों नेता बाद दोपहर गुरुद्वारा साहिब पहुंचे। इस दौरान वह साहिबजादा जोरावर सिंह और फतेह सिंह की अतुलनीय शहादत को श्रद्धापूर्वक नमन करेंगे और गुरुद्वारा साहिब में अरदास की। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि छोटे साहिबजादों की शहादत मानवता के इतिहास में अद्वितीय है, जो सत्य, धर्म और न्याय के लिए अडिग रहने की शाश्वत प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि गुरु साहिबान की कुर्बानियां देश की आध्यात्मिक और नैतिक शक्ति की आधारशिला हैं। पंजाब भाजपा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि शहीदी जोड़ मेला सिख इतिहास की महान विरासत को स्मरण करने का पावन अवसर है। उन्होंने कहा कि छोटे साहिबजादों और माता गुजरी जी की कुर्बानी हर पीढ़ी को अन्याय के खिलाफ दृढ़ता से खड़े होने का संदेश देती है। राजनीतिक मायनों से काफी अहम यह दौरा यह दौरा सिर्फ धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके राजनीतिक मायने भी निकाल रहे हैं। पार्टी नेतृत्व इसे पंजाब में सिख समाज के साथ संवाद और भावनात्मक जुड़ाव मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम मान रहा है। आने वाले समय में पंजाब की सियासत में सक्रिय भूमिका निभाने की रणनीति के तहत वरिष्ठ नेताओं की धार्मिक स्थलों पर मौजूदगी को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। फतेहगढ़ साहिब में अरदास के बाद दोनों नेता पार्टी पदाधिकारियों और स्थानीय नेताओं से भी मुलाकात कर सकते हैं। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि साहिबजादों की शहादत को नमन के बहाने भाजपा पंजाब में सांस्कृतिक और धार्मिक मुद्दों के जरिए अपनी स्वीकार्यता बढ़ाने की कोशिश कर रही है। पंचकूला में शहीद साहिबजादों के लिए शाह ने कहीं थीं 3 अहम बातें… राजनीति के कारण पंजाब और हरियाणा CM का विवाद नायब सिंह सैनी लगातार पंजाब की राजनीति में सक्रिय रहते हैं। वह किसी न किसी बहाने से पंजाब की राजनीति को प्रभावित करते रहते हैं। वह पंजाब आकर पंजाबी बोलते हैं और पगड़ी पहनकर पंजाबियों से जुड़ने का प्रयास भी करते हैं। कभी पंजाब में आई बाढ़ के पीड़ितों के सहारे तो कभी किसी मुद्दे पर वह पंजाब में राजनीति करने का मौका नहीं छोड़ते हैं। अब जब हरियाणा CM पंजाब के मुद्दों में हस्तक्षेप करते हैं तो पंजाब CM भगवंत सिंह मान भी पीछे नहीं रहते हैं। हरियाणा में बास्केट बाल प्लेयर की मौत के बाद हरियाणा पहुंचकर परिवार से मिले और हरियाणा सरकार को घेरा था और उनका यह दौरा काफी सुर्खियों में रहा था। अगले साल पंजाब में चुनाव है तो भारतीय जनता पार्टी पंजाब में किसी भी हाल में अपनी सरकार बनाने के लिए हर वो कार्य कर रही है जिससे वह पंजाब के लोगों को अपने साथ जोड़ सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *