पंजाब पुलिस ने ऑनलाइन ठगी करने वाला गैंग पकड़ा:फर्जी दस्तावेजों से कंपनियां बनाई, मनी लॉन्ड्रिंग करते थे, दो साल से एक्टिव

पंजाब पुलिस की स्टेट साइबर क्राइम टीम ने एक बड़ा गैंग पकड़ा है, जो ऑनलाइन ठगी के पैसे इधर-उधर करने का काम करता था। इस मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जांच में सामने आया कि आरोपी फर्जी दस्तावेजों के जरिए बैंक खाते खुलवाकर नकली फर्म चलाते थे। इन खातों के माध्यम से ठगी के पैसे को इधर-उधर घुमाकर मनी लॉन्ड्रिंग की जाती थी और पिछले 2 वर्षों से कमीशन कमाया जा रहा था। ठगी कैसे करते थे
ये लोग फर्जी दस्तावेजों से बैंक खाते खुलवाते थे और नकली कंपनियां बनाकर ऑनलाइन ठगी के पैसे उन खातों में मंगवाते थे। इसके बाद पैसे को अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करके छिपा देते थे और इसके बदले कमीशन लेते थे। क्या सामान बरामद हुआ
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान ₹20 लाख बैंक खातों में फ्रीज किए, 5100 USDT (क्रिप्टो), 23 एटीएम कार्ड, 2 लैपटॉप, 7 मोबाइल फोन, 5 सिम कार्ड, फर्जी केवाईसी दस्तावेज, 14 चेक बुक और स्टैंप बरामद किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *