पंजाब बजट सत्र, कांग्रेस MLA के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास:सुखपाल खैहरा की पोस्ट पर हंगामा; बाजवा ने खेद जताया; वित्तमंत्री बोले- नेता विपक्ष ने गालियां निकालीं

पंजाब विधानसभा में बजट सत्र का आज चौथा दिन है। हंगामे के बीच कांग्रेस विधायक सुखपाल खैहरा के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास हुआ। वहीं महिला आयोग ने भी खैहरा से 12 मार्च तक जवाब देने को कहा है। प्रश्नकाल के इस दौरान विधानसभा में मेडिकल कॉलेज बनाने को लेकर कांग्रेस और AAP के बीच जमकर बहस हुई। कांग्रेस विधायक तृप्त राजिंदर बाजवा ने सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि मैंने सरकारी मेडिकल कॉलेज पूछे लेकिन यह प्राइवेट बता रहे हैं। इस पर सेहत मंत्री बलबीर सिद्धू ने कहा कि प्राइवेट को भी हम मदद देते हैं। इस पर नेता विपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि वह अपने बनाए मेडिकल कॉलेज की बात करें। इस पर मंत्री अमन अरोड़ा जवाब देने के लिए खड़े हुए लेकिन बाजवा ने विरोध किया कि इसका जवाब हेल्थ मिनिस्टर ही दे सकते हैं, कोई दूसरा मंत्री या पार्टी का प्रधान नहीं। इस पर स्पीकर ने संविधान का प्रावधान सुनाया कि किसी भी मामले के लिए सभी मंत्री जवाबदेह हैं। इसको लेकर हंगामा चलता रहा। इस दौरान वित्तमंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि 75 साल के नेता विपक्ष ने गालियां निकाली हैं। उन्होंने मांग की कि बाजवा माफी मांगें। इन्होंने हमारे लोगों को गालियां दी हैं। ये बदमाशियां कर रहे हैं। इन्हें मेंटल अस्पताल में दाखिल करें। इस हाउस में बदमाशी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रश्नकाल के बाद जीरो ऑवर चल रहा है। सुखपाल खैहरा की पोस्ट पर बाजवा ने माफी मांगी इसमें वित्तमंत्री हरपाल चीमा ने कांग्रेस MLA सुखपाल खैहरा की पोस्ट पर सवाल उठाए। चीमा ने कहा कि इसमें लिखा हुआ है कि 1000 रुपए के लिए गिद्दे डालने वाली सूरमे कहां से पैदा कर लेंगी। चीमा ने पूछा कि क्या माफी मांगोगे। चीमा ने कहा कि अगर हम औरतों और दलित महिलाओं का सम्मान करते हैं तो इसका मतलब ये नहीं कि अगर विरोधी सिल्वर स्पून से पैदा हुए तो उन्हें औरतों के अपमान का हक किसने दिया। इस दौरान कांग्रेस विधायक दल प्रताप बाजवा ने सुखपाल खैहरा की पोस्ट पर खेद जताया। AAP विधायक इंद्रजीत कौर मान ने कहा कि इस पर कार्रवाई होनी चाहिए। ये बताएंगे कि गरीब कैसे सूरमा पैदा करेंगे। इस मुद्दे को राज्य स्तर पर लेकर जाएंगे। इस मामले में कार्रवाई होगी। इसके बाद स्पीकर ने सदन को आधे घंटे के लिए मुल्तवी कर दिया। विधानसभा कार्यवाही से जुड़े बड़े अपडेट्स.. 6 मार्च को शुरू हुए बजट सत्र के पहले दिन से सत्ता पक्ष व विपक्ष में तनातनी चलती रही। विधानसभा की कार्यवाही पूरे दिन चलेगी। सोमवार को विपक्ष ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले रखा लेकिन जैसे ही मुख्यमत्री का भाषण शुरु हुआ तो विपक्ष ने वॉकआउट कर दिया था। विपक्ष के सदन से वॉकआउट करने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कांग्रस व अकाली दल को जमकर लताड़ा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार के चार साल का लेखा जोखा पेश किया। कार्यवाही के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *