पंजाब बजट सेशन, बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने पानी की बौछारें छोड़ी, वडिंग समेत कई नेता हिरासत में; गवर्नर ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

पंजाब विधानसभा का बजट सेशन शुक्रवार (6 मार्च) से शुरू हो गया। पहले दिन गवर्नर गुलाब चंद कटारिया ने अभिभाषण दिया, उनकी स्पीच में कुल 146 पॉइंट थे। जिन्हें उन्होंने 1 घंटा 4 मिनट में पूरा किया है। इसके बाद दोपहर 2 बजे फिर से सदन की कार्रवाई शुरु हुई, जिसमें कई हस्तियों को श्रद्धांजलि दी गई। इसमें टेक्सला टीवी के संस्थापक राजा सिंह ओबेरॉय, एचके दुआ समेत कई हस्तियां शामिल हैं। AAP विधायक सुखविंदर सिंह सुखी ने स्पीकर से मांग रखी कि ईरान में मारे गए लोगों के लिए शोक प्रस्ताव रखा जाए। इसके बाद सदन को 8 मार्च सुबह 10 बजे तक स्थगित कर दिया गया। उधर, सेक्टर-15 में कांग्रेस दफ्तर के पास AAP सरकार के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए विधानसभा की ओर बढ़े, लेकिन पुलिस ने बैरिकेडिंग करके उन्हें रोक लिया। इस दौरान पुलिस ने उनपर पानी की बौछारें में छोड़ी। इसके बाद पुलिस ने पंजाब कांग्रेस प्रधान राजा वडिंग, जरा सिंह, बलबीर सिंह सिद्धू समेत कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है। इन सभी को हिरासत में लेकर पुलिस स्टेशन 11 में ले जाया गया। कांग्रेस नेता रंधावा ने गिरफ्तारी नहीं दी, वह अपनी गाड़ी में बैठकर दूसरी सड़क से चले गए। वंदे मातरम् न होने पर गवर्नर ने स्पीकर को टोका सुबह गवर्नर के भाषण से पहले जैसे ही राष्ट्रगान संपन्न हुआ। लेकिन जब वंदे मातरम् नहीं हुआ तो गवर्नर ने स्पीकर को टोकते हुए कहा- स्पीकर साहिब वंदे मातरम् शुरू या आखिर में जरूर होना चाहिए, यह केंद्र का फैसला है। गवर्नर ने सत श्री अकाल कहकर संबोधन शुरू किया। उनके अभिभाषण शुरू करते ही कांग्रेस ने विरोध शुरू कर दिया। गवर्नर ने उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन कांग्रेसी नहीं रुके। गवर्नर ने फिर रोकने की कोशिश की तो कांग्रेसियों ने सदन में नारेबाजी शुरू कर दी। हालांकि गवर्नर बोलते रहे और उन्होंने AAP सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। गवर्नर ने कहा कि मुख्यमंत्री कैंसर राहत योजना के तहत कैंसर के इलाज करवाने वाला पंजाब पहला राज्य बन गया है। जिसमें सरकारी के साथ प्राइवेट अस्पतालों में भी इलाज के बदले वित्तीय मदद दी जाती है। इससे पहले CM भगवंत मान ने सचिवालय में मीटिंग के बाद कहा कि इसमें बजट पास कर दिया है। इसे 8 मार्च को पेश किया जाएगा। वहीं इससे पहले AAP ने इससे पहले ही प्रताप बाजवा के मंत्री हरभजन ईटीओ को बैंड वाला कहने को लेकर बैंड-बाजे के साथ प्रदर्शन किया। इस पर कांग्रेस ने गवर्नर और चंडीगढ़ पुलिस को शिकायत करने का फैसला किया है। कांग्रेस का कहना है कि MLA हॉस्टल और विधानसभा के भीतर इस तरह का प्रदर्शन गैरकानूनी है। कांग्रेस विधायक दल नेता बाजवा ने कहा कि AAP वालों को CM के घर के बाहर बैंड बजाना चाहिए, वह एक महीने से घर बैठे हैं। बजट 8 मार्च को पेश होगा। जिसमें AAP सरकार 2022 में किए महिलाओं को हर महीने 1 हजार रुपए के चुनावी वादे को पूरा करेगी। हालांकि महिलाओं को यह राशि देने का काम 18 मार्च से शुरू होगा। कांग्रेस के प्रदर्शन की PHOTOS…. बजट सेशन से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *