मंहगाई के इस दौरान में पंजाब स्केूल एजुकेशन बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 से सभी एफिलिएटेड और एसोसिएटेड स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब पहली से बारहवीं कक्षा तक की पाठ्य-पुस्तकें सीधे स्कूलों के माध्यम से बोर्ड द्वारा ही विद्यार्थियों को उपलब्ध करवाई जाएंगी। इस पहल का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों पर पड़ने वाले आर्थिक बोझ को कम करना है। अब 15% की छूट का लाभ सीधे विद्यार्थियों को दिया जाएगा, जिससे पुस्तकें कम कीमत पर उपलब्ध होंगी।
ऑनलाइन फार्म भरकर बतानी होगी मांग स्कूलों को कितनी किताबें चाहिए। यह जानकारी उन्हें पहले बोर्ड को भेजनी होगी। हालांकि यह काम भी ऑनलाइन होगा। इसके लिए स्कूलों को बोर्ड की वेबसाइट (www.pseb.ac.in) पर एक वेब पोर्टल तैयार किया गया है। स्कूल अपने लॉगिन आईडी के माध्यम से “Book Demand” पेज पर जाकर कक्षा-वार और विषय-वार आवश्यक पुस्तकों की मांग 15 मार्च 2026 तक ऑनलाइन भरकर सबमिट कर सकते हैं।
अप्रैल से सेशन का आगाज होगा
बोर्ड ने सभी एफिलिएडेट और एसोसिएटेड स्कूलों कहा है कि वे निर्धारित तिथि से पहले अपने स्कूल लॉगिन में जाकर बुक डिमांड का प्रोफार्मा भरना सुनिश्चित करें, ताकि सत्र शुरू होने से पहले आवश्यक प्रबंध किए जा सकें। इस फैसले से निजी स्कूलों की लूट बंद हो जाएगी। वहीं, बोर्ड को भी फायदा होगा। हालांकि सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को बोर्ड द्वारा किताबें फ्री में मुहैया करवाई जाती है। एक अप्रैल से सेशन का आगाज होगा जाएगा।