पंजाब में अब 20 मिनट में रजिस्ट्री हो जाएगी। इसके अलावा लोग घर से भी रजिस्ट्री लिखवाकर ला सकते हैं। इसके अलावा, कोई तय रकम से ज्यादा रुपए मांगता है तो उसके खिलाफ शिकायत भी की जा सकती है। गुरुवार को फतेहगढ़ साहिब में ईजी-रजिस्ट्री सिस्टम लॉन्च करते हुए CM भगवंत मन ने ये बात कही। उन्होंने कहा कि पहले लोगों को रजिस्ट्री के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता था लेकिन अब टोकन के जरिए तय वक्त मिलेगा। मान ने यह भी कहा कि अगर कोई चाहे तो सरकारी मुलाजिम रजिस्ट्री करने के लिए मशीन लेकर उनके घर तक भी आ जाएंगे। मोहाली के बाद इसे फतेहगढ़ साहिब में शुरू किया गया है। इसके बाद पूरे राज्य में लागू किया जाएगा। CM भगवंत मान की अहम बातें…. पंजाब में कैसे कराएं ईजी-रजिस्ट्री