पंजाब में आज सामान्य रहेगा मौसम:फिरोजपुर-मोगा में हल्की बारिश, तापमान गिरा, जुलाई में 14% कम बारिश, कल से बदलेगा मौसम

पंजाब में आज मौसम को लेकर भारतीय मौसम विभाग (IMD) की ओर से कोई अलर्ट नहीं जारी किया गया है। अनुमान है कि हिमाचल से सटे कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। राज्य के कुछ हिस्सों में हल्के बादल छाए रहे, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट आई है। IMD के मुताबिक, पंजाब में औसत अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है, हालांकि यह सामान्य के करीब ही बना हुआ है। रूपनगर में सबसे ज्यादा तापमान 36.2 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा अमृतसर में 35 डिग्री, लुधियाना में 34.2 डिग्री, पटियाला में 36 डिग्री और पठानकोट में 33.8 डिग्री तापमान रहा। राज्य के ज्यादातर जिलों में मौसम शुष्क रहा, सिर्फ फिरोजपुर में 3 मिमी और मोगा में 5.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। अगले 4 दिनों के लिए मौसम का पूर्वानुमान 27 जुलाई 2025: अधिकतर जिलों में सूखा रहने की संभावना। केवल होशियारपुर, नवांशहर और सीमावर्ती कुछ जिलों में छिटपुट बारिश की संभावना है। 28 और 29 जुलाई: होशियारपुर, गुरदासपुर, अमृतसर, पठानकोट और जालंधर जैसे जिलों में 50-75% क्षेत्रों में वर्षा की संभावना है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना। 30 जुलाई: पंजाब के उत्तर और मध्य जिलों में हल्की बारिश की संभावना, जबकि दक्षिणी जिलों में मौसम शुष्क रह सकता है। जुलाई में सामान्य से 14 फीसदी कम बारिश जुलाई महीने की शुरुआत में अच्छी बारिश के बाद से ही मानसून लगातार कमजोर हुआ है। 7 जुलाई के बाद सामान्य से कम बारिश दर्ज की जा रही है। 1 जुलाई से 26 जुलाई तक आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो राज्य में 115.6 मिमी ही बारिश हुई है, जो सामान्यता 134.5 मिमी तक हो जानी चाहिए। ये सामान्य से 14 फीसदी कम है। जुलाई का असर पूर्ण मानसून पर भी देखने को मिल रहा है। 1 जून से अगर बारिश को देखें तो राज्य में सामान्य से 2 फीसदी कम बारिश हुई है। पंजाब के शहरों में आज मौसम अमृतसर- हल्के बादल छाएंगे। बारिश का अनुमान नहीं है। तापमान 29 से 33 डिग्री के बीच रह सकता है। जालंधर- हल्के बादल छाएंगे। बारिश का अनुमान नहीं है। तापमान 29 से 33 डिग्री के बीच रह सकता है। लुधियाना- हल्के बादल छाएंगे। बारिश का अनुमान नहीं है। तापमान 27 से 35 डिग्री के बीच रह सकता है। पटियाला- हल्के बादल छाएंगे। बारिश का अनुमान नहीं है। तापमान 28 से 34 डिग्री के बीच रह सकता है। मोहाली- हल्के बादल छाएंगे। बारिश का अनुमान है। तापमान 28 से 34 डिग्री के बीच रह सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *