पंजाब में आढ़तियों की हड़ताल खत्म:कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां और बरिंदर गोयल से बैठक के बाद लिया फैसला, तुरंत काम पर लौटेंगे

पंजाब सरकार से मीटिंग के बाद लगभग एक सप्ताह से जारी आढ़तियों की हड़ताल खत्म हो गई है। कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां और बरिंदर गोयल ने आढ़तियों के साथ मुलाकात की। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि आढ़तियों की सरकार के साथ सहमति बन गई है। पंजाब में 1 अप्रैल से शुरू हुए गेहूं खरीद सीजन के दौरान आढ़तियों के काम बंद रखने से खरीद पर बुरा असर पड़ा था, लेकिन अब इस पर काम दोबारा शुरू हो गया है। आढ़ती संगठन का हड़ताल स्थगित करने का ऐलान
बुधवार को चंडीगढ़ में कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां और बरिंदर गोयल ने आढ़तियों के साथ बैठक के बाद आढ़ती संगठन ने हड़ताल स्थगित करने का ऐलान किया है। कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां और आढ़ती संगठन का कहना है कि अब जो मसले केंद्र सरकार से संबंधित हैं उनपर आढ़तियों के साथ मिल कर काम किया जाएगा। हड़ताल खत्म होने से जुड़ी मुख्य बातें (8 अप्रैल 2026):
काम शुरू: आढ़तियों ने तुरंत प्रभाव से मंडियों में काम पर लौटने की घोषणा की है।
हड़ताल का कारण: आढ़ती कमीशन में वृद्धि (2.5% कमीशन की बहाली) और ईपीएफ (EPF) से संबंधित मुद्दों को लेकर हड़ताल पर थे।
बैठक का असर: सरकार और आढ़ती संघ के बीच लंबी बैठक के बाद सहमति बनी, जिसके बाद गेहूं की सरकारी खरीद फिर से सुचारू रूप से शुरू होने की उम्मीद है।
किसानों को राहत: हड़ताल खत्म होने से किसानों को बड़ी राहत मिली है, जो भारी बारिश के कारण पहले से ही अपनी फसल को लेकर चिंतित थे और मंडियों में अपनी उपज नहीं बेच पा रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *