पंजाब में प्राइवेट कंपनी नायरा ने गुरुवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी। पेट्रोल की कीमत में 5 रुपए और डीजल की कीमत में 2 से 3 रुपए की बढ़ोतरी की है। हालांकि सरकारी कंपनियों के दाम अब भी स्थिर हैं। नायरा ने पंजाब भर में नए रेट सुबह से ही लागू कर दिए हैं। वहीं चंडीगढ़ में नायरा का कोई पेट्रोल पंप नहीं है। उधर, जालंधर और अमृतसर में पंपों पर तेल के लिए वाहन चालकों की भीड़ दिखी। वहीं मोगा में तेल खत्म होने की अफवाह फैल गई। इस पर लोग तेल डलवाने के लिए पेट्रोल पंपों पर पहुंच गए। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के पीछे अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और ऑपरेटिंग लागत में वृद्धि जैसे कारण माने जा रहे हैं। हालांकि कंपनी की ओर से आधिकारिक तौर पर विस्तृत कारणों को लेकर ज्यादा जानकारी साझा नहीं की गई है। बड़े शहरों में पेट्रोल और डीजल के रेट… तेल डलवाने पहुंचा व्यक्ति बोला- वाहन का कम इस्तेमाल करें
पठानकोट में पेट्रोल पंप पर तेल डलवाने पहुंचे मनीष ने कहा कि मौजूदा समय में जंग जैसे हालात बने हुए हैं। संसद में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि हमें कोरोना काल की तरह तैयार रहना होगा। लोगों को जरूरत होने पर ही घर से बाहर निकलना चाहिए। बिना जरूरत वाहन का इस्तेमाल कम करें, ताकि सभी लोग मिलकर इस स्थिति से बाहर निकल सकें। पठानकोट में पंप मालिक ने चिपकाया पोस्टर
पठानकोट के नायरा पेट्रोल पंप मालिक ने अपने पंप पर पोस्टर चिपकाया है। जिसमें लिखा है कि ईरान-इजराइल के बीच चल रहे युद्ध के कारण फ्यूल सप्लाई प्रभावित हुई है, जिससे डिस्पैच में कमी आई है। वर्तमान में केवल 5 टैंक ट्रक (TT) प्रतिदिन ही भेजे जा रहे हैं, जिसके कारण सप्लाई सीमित है। इस स्थिति में अब प्रत्येक आउटलेट को सप्ताह में केवल एक बार सप्लाई दी जाएगी। आपसे अनुरोध है कि हाई स्पीड डीजल (HSD) एवं मोटर स्पिरिट यानि MS की बिक्री को नियंत्रित रखें। इसके अलावा बल्क बिक्री से बचें और बोतल-ड्रम में पेट्रोल व डीजल की बिक्री ना करें। इस कठिन समय में समान वितरण सुनिश्चित करने के लिए आपका सहयोग आवश्यक है। पठानकोट में पेट्रोल पंप पर लगाया पोस्टर…
पंप मालिक की 2 अहम बातें… 6 दिन पहले प्रीमियम पेट्रोल के रेट बढ़ाए थे
करीब 6 दिन पहले प्रीमियम पेट्रोल की कीमत 2 रुपए बढ़ाई गई थी। नॉर्मल पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया था। पेट्रोल की कीमतों में यह बढ़ोतरी कच्चा तेल महंगा होने की वजह से की गई