पंजाब में गेहूं की सरकारी खरीद आज से शुरू होगी। खरीद सीजन को लेकर विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस सीजन के लिए राज्य ने 122 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य रखा है, जबकि विभाग ने 132 लाख मीट्रिक टन खरीद की व्यवस्था की है। इसके तहत 1897 खरीद केंद्र बनाए गए हैं। 266 अतिरिक्त अस्थायी यार्डों के प्रस्ताव भी प्राप्त हुए हैं। गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2585 रुपए प्रति क्विंटल तय किया गया है। इस बार मंडियों में दूसरे राज्यों से आने वाले गेहूं पर कड़ी नजर रहेगी। डीजीपी को 24 इंटर स्टेट पुलिस नाकों पर कड़ी नजर के लिए पत्र लिखा गया है। ओटीपी से किसानों की रजिस्ट्रेशन होगी। 24 घंटे में आई स्कैनिंग से पेमेंट होगी : मंत्री से लेकर हर जिले के डीसी मंडियों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। 24 घंटे में आई स्कैनिंग से पेमेंट होगी। राज्य को अप्रैल के लिए 30,973 करोड़ रुपए की नकद ऋण सीमा (सीसीएल) प्राप्त हुई है। लोगों की शिकायतों के समाधान और आपूर्ति की निगरानी के लिए राज्य स्तर पर कंट्रोल रूम नंबर 0172-2233001 शुरू किया गया है। पेट्रोलियम उत्पादों की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जिला स्तर पर समितियों गठित भी की गई हैं। खरीद खरीद लक्ष्य 122 प्रबंध 132 (आंकड़े लाख मीट्रिक टन में) एजेंसी लक्ष्य पनग्रेन 31.11 पनसप 28.67 मार्कफैड 29.28 वेयरहाउसिंग 17.69 एफसीआई 15.25 (आंकड़े लाख मीट्रिक टन में) कुल खरीद केंद्र 1897 आरजी प्रबंध 266 गेहूं रकबा 34.90 लाख हे. किसान रजिस्टर 7.50 लाख