पंजाब में छाया घना कोहरा:बाइक सवार 2 की मौत, सवारियों से भरी बस-ट्रक में टक्कर; चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर 12 फ्लाइट कैंसिल

पंजाब और चंडीगढ़ में आज, शनिवार (20 दिसंबर) को घना कोहरा छाया रहा। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ ने पूरे प्रदेश के लिए यलो अलर्ट जारी किया था। इसकी वजह से चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर 12 फ्लाइट रद्द हुई है। इसमें पांच आने वाली और 7 जाने वाली फ्लाइट शामिल है। इन दौरान मुंबई, दिल्ली जाने वाली तीन फ्लाइट्स, लखनऊ हैदराबाद और लेह जाने वाली इंडिगो और एयर इंडिया की फ्लाइट्स रद्द हुई है। इसी तरह दिल्ली से आने वाली 3 फ्लाइट, पुणे और लेह से आने वाली फ्लाइट कैंसिल हुई है। उधर, इस कोहरे के कारण मानसा के बुढ़लाडा क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार 2 युवकों की मौत हो गई। दोनों देर रात शॉपिंग कर अपने गांव लौट रहे थे। इसके अलावा मोगा के समालसर में ट्रक और सवारियों से भरी बस की टक्कर हो गई। इसमें बस ड्राइवर के दोनों पैर टूट गए। आगे की सीट पर बैठा पैसेंजर भी घायल हो गया। हादसे के तुरंत बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। इसके अलावा गुरदासपुर में कागज के रोल से लोड ट्रक पलट गया। ट्रक कठुआ से राजस्थान जा रहा था। यह हादसा बबरीक बाईपास पर हुआ। इस घटना में ड्राइवर का बचाव हो गया। वहीं, मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि 22 दिसंबर तक प्रदेश में बारिश हो सकती है। इसके अलावा दिन और रात का टेंपरेचर तेजी से गिरेगा। पिछले 24 घंटे में राज्य के न्यूनतम तापमान में 1.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। इससे ठंड और बढ़ेगी। शॉपिंग कर लौट रहे थे दोनों युवक
मानसा में बुढ़लाडा के पास कलीपुर रोड पर हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों बोहा के रहने वाले थे। दोनों देर रात एक बाइक पर सवार होकर बुढ़लाडा से कपड़ों की शापिंग करके वापस अपने गांव लौट रहे थे। मृतकों की पहचान प्रिंस और दलजीत सिंह के रूप में हुई। प्रिंस ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दलजीत को गंभीर हालत में हरियाणा के रतिया स्थित अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां उसने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उधर, अमृतसर में घने कोहरे के कारण बटाला रोड पर एक गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। गाड़ी का आगे का हिस्सा बुरी तरह से टूट गया। आज से पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा
मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने वाला है। इस वजह से पहाड़ों में बर्फबारी की संभावना है। वहीं, एक एंटी साइक्लोन सिस्टम राजस्थान के ऊपर बन रहा है। इस वजह से आज कुछ इलाकों में बादल छाए रहेंगे और बारिश होगी। विभाग के मुताबिक अमृतसर, गुरदासपुर और पठानकोट जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। इसी तरह संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और मोहाली में कुछ स्थानों पर घना कोहरा पड़ने की संभावना है। शनिवार सुबह से ही पंजाब के जालंधर, लुधियाना और अमृतसर जैसे शहरों में घना कोहरा छाया हुआ है। नेशनल हाईवे के साथ लोकल सड़कों पर भी आवागमन प्रभावित हो रहा है। अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम मौसम के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *