पंजाब में जनगणना के लिए तैयार 33 सवालों की लिस्ट:पहले चरण में मई में हाउस लिस्टिंग; पूछा जाएगा- आप कौन सा अनाज खाते हैं?

देशभर में 2026-27 में जनगणना कार्यक्रम चलेगा। मई महीने में पंजाब सहित देश के हर राज्य में पहले चरण में हाउस लिस्टिंग की जाएगी। इसके तहत हर घर में जाकर 33 सवाल पूछे जाएंगे, जिनकी लिस्ट पहले से ही पंजाब सरकार की ओर से जारी की जा चुकी है। इसमें घर से लेकर रहन-सहन और खानपान से संबंधित सवाल भी शामिल होंगे। परिवार से यह भी पूछा जाएगा कि आप कौन सा अनाज खाते हैं? यही नहीं आपके घर में कौन-कौन से गैजेट्स इस्तेमाल किए जाते हैं और आपके पास वाहन कौन-कौन से हैं? ये सभी जानकारियों हर परिवार को सही-सही उपलब्ध करवानी होंगी। जनगणना का फेज-1 मई महीने में शुरु होने जा रहा है। इसके लिए सरकार ने जिला स्तर पर तैयारी पूरी कर ली है। मकान पक्का है या कच्चा, किस मटीरियल से बना है सरकार ने जो प्रश्न तैयार किए हैं, उनमें पहले 8 प्रश्न तो मकान से संबंधित हैं। इसमें मकान नंबर से लेकर मकान की स्थिति के बारे में बताना होगा। मकान कच्चा है या पक्का, किस मटेरियल से दीवारें, छत व फर्श बना है। घर किराए का है या अपना जनगणना कर्मी घर-घर आकर पूछेंगे कि यह घर किराए का है या अपना है? घर में कमरे कितने हैं। घर में विवाहित जोड़े कितने हैं और आपके पास बाथरूम, टायलेट और रसोई है या नहीं? इन सभी सवालों के जवाब आपको जनगणना कर्मी को देने होंगे। व्हीकल, टीवी और गैजेट्स की देनी होगी जानकारी जनगणना के दौरान कर्मचारी आपसे आपके वाहनों, घर में इस्तेमाल होने वाले गेजेट्स जैसे मोबाइल, लैपटॉप, टेबलेट, स्मार्ट फोन, इंटरनेट सुविधा, रेडियो, ट्रांजिस्टर व अन्य उपकरणों के बारे में जानकारी मांगेंगे। आपको यह सभी जानकारियां उपलब्ध करवानी होंगी। विकास योजनाएं बनाने में होगा आंगड़ों इस्तेमाल जनगणना-2026 डिजिटल तरीके से की जाएगी। लोग खुद भी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से जानकारी भर सकेंगे। इससे डेटा संग्रह की प्रक्रिया में तेजी आएगी और सटीकता भी बढ़ेगी। जनगणना के आंकड़ों का उपयोग सरकार की ओर से विकास योजनाओं को बनाने और लागू करने के लिए किया जाएगा। इससे पता चलेगा कि राज्य में कितने लोगों को किस तरह की सुविधाओं की जरूरत है? जनगणना का दूसरा फेज अगले साल पंजाब सरकार ने जनगणना 2026 को सफल बनाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाने का आश्वासन दिया है। अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है और लोगों को जनगणना के बारे में जागरूक किया जा रहा है। जनगणना का दूसरा चरण अगले साल होगा, जिसमें लोगों से विस्तृत जानकारी इकट्‌ठा की जाएगी। इस जानकारी में उनकी शिक्षा, रोजगार, परिवार और अन्य जनसंख्या से संबंधित जानकारी शामिल होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *