पंजाब में जातिगत शब्दों वाले स्कूलों के नाम बदले जाएंगे

पंजाब में अब स्कूलों के नाम से जातिगत पहचान हटेगी। पंजाब विद्यालय शिक्षा निदेशालय (माध्यमिक) ने प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (डीईओ) से ऐसे स्कूलों की पूरी सूची मांगी है। डीईओ रिपोर्ट दो दिन में सौंपेंगे। पत्र में कहा है कि सरकार के संज्ञान में आया है कि कुछ स्कूलों के नाम जातिगत आधार पर रखे गए हैं, जो संवैधानिक मूल्यों के अनुरूप नहीं हैं। इस तरह के शब्द पूरी तरह अनुचित हैं और सामाजिक समानता के मूल्यों के खिलाफ हैं। अब ये नाम बदले जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *