पंजाब के बरनाला में करवा चौथ की पार्टी में नाचते वक्त महिला को अचानक हार्ट अटैक आ गया। वह वहीं गिर पड़ी और उसकी मौत हो गई। यह मामला करवा चौथ की रात का है। लेकिन अब इसका वीडियो सामने आया है। जिस वक्त महिला को हार्ट अटैक आया, उससे थोड़ी देर पहले वह पंजाबी सिंगर हरभजन मान के गाने ‘मौज मस्तियां मार, पता नहीं की होणे, कल सुबा नूं यार, पता नहीं की होणे (मौज–मस्ती करो पता नहीं क्या होगा, कल सुबह को पता नहीं क्या होगा) पर जमकर नाच रही थी। हार्ट अटैक के तुरंत बाद पति उसे अस्पताल लेकर गया। लेकिन डॉक्टरों ने कहा कि उसकी पहले ही मौत हो चुकी है। डांस करते-करते आया हार्टअटैक…. PHOTOS देखें 28 सेकेंड के वीडियो में क्या दिख रहा
करवा चौथ की रात को खुले आंगन में पार्टी रखी गई थी। जिसमें डांस का फ्लोर भी लगाया गया था। इसमें कई महिलाएं और लड़कियां पंजाबी गाने पर डांस कर रहीं थी। इस दौरान महिला आशा भी नाच रही ती। डीजे पर पंजाबी सिंगर गिप्पी ग्रेवाल का ‘अख लड़ गई’ सॉन्ग बज था। इसी दौरान महिला नाचते हुए थोड़ी लड़खड़ाते हुए नजर आई। उसने आसपास कुछ पकड़ने की कोशिश की, ताकि गिरने से बच सके। लेकिन वहां कोई ऐसी चीज नहीं थी। इस दौरान बाकी महिलाएं डांस में बिजी थीं, उसकी तरफ किसी का ध्यान नहीं गया। चंद सेकेंड में महिला मुंह के बल नीचे गिर गई। जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया। इसके बाद महिला काे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। त्योहार की सारी खुशियां मातम में बदल गईं। अगले दिन महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया। चंबा में हो गई थी रामलीला कलाकार की मौत मंच पर बनाए सिंहासन पर ही लुढ़क गया
18 दिन पहले हिमाचल प्रदेश के चंबा में रामलीला का मंचन करते समय कलाकार अमरेश महाजन (73) उर्फ शिबू भाई की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। वह मंच पर बनाए सिंहासन पर ही लुढ़क गए थे। यह घटना लाइव वीडियो में रिकॉर्ड हुई थी। रामलीला मंचन भी रोक दिया गया था। सीता स्वयंवर के प्रसंग के दौरान घटना हुई
जिस समय यह घटना हुई, उस समय रामलीला में सीता स्वयंवर का मंचन हो रहा था। हार्ट अटैक से करीब 1 मिनट पहले ही मंच पर दशरथ और विश्वामित्र में संवाद हो रहा था। इसमें विश्वामित्र पूछते हैं- राजा दशरथ मेरे लिए क्या करते सकते हैं? इस पर दशरथ ने हंसते हुए कहा, ‘आपके लिए प्राण भी न्योछावर कर दूंगा।’ इसके कुछ ही क्षण बाद दशरथ का किरदार निभा रहे कलाकार अमरेश अचेत हो गए। माहौल की गंभीरता को देखते हुए आयोजकों ने फौरन स्टेज का पर्दा गिरा दिया गया और सभी लोग स्टेज की तरफ भागे। लोग अमरेश को चंबा मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 40 साल से रामलीला का मंचन कर रहे थे अमरेश
अमरेश महाजन 40 साल से रामलीला मैदान में रामलीला का मंचन कर रहे थे। वह, शिबू भाई नाम से जाने जाते थे और चंबा के मुगला मोहल्ला के रहने वाले थे। वह श्रीरामलीला क्लब से जुड़े हुए थे। हार्ट अटैक से जुड़ी अहम बातें जानिए… ————– ये खबर भी पढ़ें…. रामलीला करते कलाकार की मौत का VIDEO:हिमाचल में स्टेज पर डायलॉग बोलते हार्ट अटैक आया; दशरथ की भूमिका निभा रहे थे हिमाचल प्रदेश के चंबा में रामलीला का मंचन करते समय एक कलाकार की हार्ट अटैक से मौत हो गई। कलाकार मंच पर बनाए सिंहासन पर ही लुढ़क गया। यह घटना लाइव वीडियो में रिकॉर्ड हुई। जिस समय यह घटना हुई, उस समय रामलीला में सीता स्वयंवर का मंचन हो रहा था। (पूरी खबर पढ़ें)