पंजाब में ‘ड्रग और सामाजिक-आर्थिक जनगणना 6 अप्रैल से:29 मार्च को बुलाई कैबिनेट की बैठक, सीएम आवास पर आयोजित होगी

पंजाब सरकार ने 29 मार्च को कैबिनेट बैठक बुला ली है। यह बैठक शाम 5 बजे मुख्यमंत्री आवास पर होगी। इस मीटिंग को काफी अहम माना जा रहा है। बैठक की अहमियत इसलिए भी बढ़ जाती है क्योंकि सरकार अप्रैल महीने से ‘ड्रग और सामाजिक-आर्थिक जनगणना’ शुरू करने जा रही है। इस जनगणना का उद्देश्य नशे के शिकार लोगों की वास्तविक संख्या और उनके पीछे के सामाजिक-आर्थिक कारणों का सटीक डेटा जुटाना है। इसके अलावा, 13 अप्रैल को बैसाखी के मौके पर बेअदबी के मुद्दे को लेकर विधानसभा का विशेष सत्र भी बुलाया जाएगा। इसके अलावा लोगों को दिल जीतने के लिए कई फैसले लिए जाएंगे। सरकार द्वारा जारी आदेश की कॉपी –
बजट पेश करने के साथ ही सरकार इलेक्शन मोड में पंजाब सरकार अपना आखिरी बजट पेश करने के बाद ही लगभग इलेक्शन मोड में चल रही है। सीएम की कोशिश रोजाना एक हलके को टच करने की रहती है। इस दौरान सरकार द्वारा एक के बाद एक डेवलपमेंट के काम शुरू किए जा रहे हैं। इस महीने पहले बजट को लेकर कैबिनेट मीटिंग हुई थी। वहीं, अब 29 मार्च को कैबिनेट मीटिंग होगी। इस मीटिंग को इसलिए भी अहम माना जा रहा है। फसलों की कटाई शुरू होने वाली है। इसको लेकर स्ट्रेटजी बनेगी। वहीं, मीटिंग के बहाने सारे इलाके का फीडबैक भी लेगी। दूसरा, गत साल से जो बेअदबी के लिए कानून बनाने की तैयारी चल रही है। उस पर कमेटी ने सभी पक्षों से सुझाव ले लिए हैं। वहीं, अब 13 अप्रैल को इसे सदन में पास किया जाएगा। जिसके बाद मंजूरी के लिए राज्यपाल को भेजा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *