पंजाब में बारिश के साथ ओले गिरे, जिससे मार्च में ठंड लौट आई। औसत अधिकतम तापमान में 1.4°C की कमी दर्ज की गई है। यह सामान्य से 3.7°C कम है। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 26.7°C फरीदकोट में दर्ज किया गया। ठंड इतनी बढ़ी कि लोगों को गर्म कपड़े निकालने पड़ गए हैं। वहीं आज (16 मार्च), सोमवार को भी जालंधर, अमृतसर, फाजिल्का, होशियारपुर और पठानकोट में बारिश हुई। जालंधर सिटी और गोरायां में ओले भी गिरे। वहीं होशियारपुर के टांडा उड़मुड़ में 5 मिनट तक ओलावृष्टि हुई। फाजिल्का में भी बारिश के बीच ओले गिरे। अमृतसर में तेज हवा के कारण खड़ी गेहूं खेतों में बिछ गई। वहीं पठानकोट के अधिकतर इलाकों में रात 10 बजे से बिजली गुल है। पानी की सप्लाई भी बाधित है। तेज हवाएं चल रही हैं। चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र ने पंजाब और चंडीगढ़ में बारिश, बिजली गिरने और तूफान का यलो अलर्ट जारी किया है। हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटा रहेगी। बीते कल (15 मार्च) बारिश और ओले गिरने से तापमान में गिरावट आई है। कल की तुलना में न्यूनतम तापमान में 2.6°C की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं चंडीगढ़ शहर के न्यूनतम तापमान में भी 2.5°C की गिरावट रिकॉर्ड की गई है। बारिश से जुड़े PHOTOS… मौसम से जुड़े 4 बड़े अपडेट्स… नया पश्चिमी विक्षोभ विकसित हुआ मौसम विशेषज्ञ डॉ पवनीत कौर किंगरा ने बताया कि फरवरी में बारिश नहीं हुई, लेकिन मार्च में भी अब हुई है। इसकी वजह एक नया पश्चिमी विक्षोभ विकसित होना है, जिसका प्रभाव पूरे क्षेत्र में देखने को मिल रहा है। इसी वजह से दिन के तापमान में भी गिरावट देखी गई है, आज दिन का तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है, जो सामान्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस नीचे है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से उत्तर-पूर्वी और कुछ मध्य जिलों में तेज हवा गरज-चमक और हल्की बारिश हो सकती है। इसके लिए आईएमडी ने उत्तर-पूर्वी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और केंद्रीय जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…