पंजाब में नशे के मुद्दे पर आज एक बार फिर राजनीति गरमा गई। आज नशे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रदेश के वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि पंजाब कांग्रेस के प्रधान पंजाब को नशेड़ी बनाना चाहते हैं। वह अफीम की खेती करवाना चाहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अकाली दल-बीजेपी और कांग्रेस के लोग नहीं चाहते कि नशा खत्म हो। वह नशे और नशा तस्करों को प्रमोट करना चाहते हैं। चीमा ने कहा- अकाली दल ने पंथ के नाम पर राज किया, जबकि कांग्रेस ने शासन किया है। लेकिन पंजाब को नशे की तरफ धकेला है। मुझे लगता है कि कई कांग्रेसियों और अकालियों को डोप टेस्ट से गुजरना पड़ेगा। वहीं, राजा वडिंग ने डोप टेस्ट की चुनौती स्वीकार की और कहा कि मेरे साथ टेस्ट करवाएं। जाखड़ अब अकाली दल प्रधान बनने की सोच रहे
जब मीडिया ने उनसे पूछा कि कल भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ शिरोमणि अकाली दल की एकता का संदेश दे रहे थे। इस पर चीमा ने कहा कि जाखड़ पहले कांग्रेस में थे और फिर भाजपा के प्रधान बन गए। अब उनका मूड बदल गया होगा और वह अब अकाली दल में शामिल होने की सोच रहे हैं। सरकार कभी नहीं आई, इसलिए वह यह बयान दे रहे हैं। 200 साइकोलॉजिस्ट की भर्ती होगी
नशे के खिलाफ जंग की निगरानी के लिए गठित हाई पावर कमेटी की बैठक में यह फैसला लिया गया कि सरकार 200 साइकोलॉजिस्ट की भर्ती करेगी। सबसे पहले सरकार तत्काल जरूरत को देखते हुए साइकोलॉजिस्ट की अस्थायी भर्ती करेगी। हालांकि, 6 महीने के भीतर यह भर्ती स्थायी रूप से कर दी जाएगी। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया है कि अस्पताल में आने वाले नशे के आदी लोगों को मरीज की तरह माना जाएगा। डेढ़ घंटे तक चली मीटिंग में हुआ फैसला आज डेढ़ घंटे तक चली मीटिंग में चीमा ने कहा कि मजीठा में जहरीली शराब से मई महीने में 25 के करीब लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस जल्दी ही चालान पेश करने वाली है। माहिरों की टीम चालान तैयार रही है। कुछ रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। अदालत में केस इस तरीके से पेश करेंगे कि आरोपियों को सख्त सजा दिलाएंगे। वहीं बठिंडा में पकड़ी गई 8 हजार लीटर एथेनॉल मामले में भी हमारे पास पुख्ता सबूत है। उन्होंने कहा कि यह शराब और अन्य पदार्थों में प्रयोग होता है। ऐसे में अब उन पर काम करना चाहिए। वहीं, उन्होंने सरकारी अस्पतालों में 5 हजार बेड की व्यवस्था की गई है। वहीं, अब एक हजार बेड का इंतजाम निजी अस्पतालों में किया जा । तीन महीने में 102 तस्कर पकड़े अब तक पुलिस की तरफ से नौ हजार 580 नशा तस्करों के खिलाफ मार्च महीने से लेकर अब तक दर्ज किए हैं। 16 हजार 348 लोगों को अरेस्ट किया गया है। इनमें 118 तस्करों ने जिन्होंने काफी संख्या में प्रॉपर्टी बनाई थी। उन्हें गिराया गया है। 102 तस्कर कम गैंगस्टर पकड़े गए है। 622 किलोग्राम हेरोइन पकड़ी। 11 करोड़ की ड्रग मनी पकड़ गई है। 1500 नशा छोड़ने वाले भर्ती है।