पंजाब में बेअदबी पर सख्त कानून की तैयारी:CM ने संत समाज के साथ बैठक की, कानून के दायर में आएंगे डिजिटल अपराध

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने घोषणा की है कि ‘बेअदबी’ के मामलों पर सख्त कानून लाने के लिए 13 अप्रैल को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया जाएगा। इस सत्र में ‘जगत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार एक्ट-2008’ में संशोधन किया जाएगा। सरकार प्रस्तावित कानून में कड़ी सजा, भारी जुर्माना और दोषियों की संपत्ति जब्त करने जैसे प्रावधान शामिल करेगी। साथ ही डिजिटल माध्यम से की जाने वाली बेअदबी को भी अपराधों को भी कानून के दायरे में लाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि ‘बेअदबी’ के किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। खालसा साजना दिवस मौके विशेष सेशन इससे पहले संत समाज और धार्मिक नेताओं के साथ बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि खालसा साजना दिवस के अवसर पर यह विशेष सत्र बुलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि कानून का मसौदा संत समाज और कानूनी विशेषज्ञों से सलाह लेकर तैयार किया जा रहा है, ताकि दोषियों को उदाहरणीय सजा दी जा सके। संत समाज के लोगों को सत्र का दिया न्योता मुख्यमंत्री ने संत समाज, विभिन्न संप्रदायों और धार्मिक संगठनों को विशेष सत्र में शामिल होने का न्योता भी दिया। उन्होंने कहा कि सरकार सभी धार्मिक भावनाओं का सम्मान करती है और ‘बेअदबी’ की घटनाओं को रोकने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। इससे पहले संत समाज के प्रतिनिधियों ने मांग की कि लंबित मामलों में तेजी लाई जाए और दोषियों को कड़ी सजा सुनिश्चित की जाए। बैठक का समापन सामूहिक अरदास के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *