पंजाब में मार्च में ठंड लौटी:जालंधर समेत 3 जिलों में ओले गिरे; पंजाब में आंधी-बिजली गिरने और चंडीगढ़ में बारिश का अलर्ट

पंजाब में मार्च में ठंड अचानक से लौट आई। कल (15 मार्च) को हुई बारिश के बाद ठंड इतनी बढ़ी कि लोगों को गर्म कपड़े निकालने पड़ गए हैं। वहीं आज (16 मार्च), सोमवार को भी जालंधर, अमृतसर, फाजिल्का, होशियारपुर और पठानकोट में बारिश हुई। जालंधर सिटी और गोरायां में ओले भी गिरे। वहीं होशियारपुर के टांडा उड़मुड़ में 5 मिनट तक ओलावृष्टि हुई। फाजिल्का में भी बारिश के बीच ओले गिरे। वहीं पठानकोट के अधिकतर इलाकों में रात 10 बजे से बिजली गुल है। पानी की सप्लाई भी बाधित है। कई जगह बादल छाए हुए हैं। तेज हवाएं चल रही हैं। चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र ने पंजाब और चंडीगढ़ में बारिश, बिजली गिरने और तूफान का यलो अलर्ट जारी किया है। हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटा रहेगी। इसी बीच चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र ने दोपहर डेढ़ बजे तक खमाणों, लुधियाना ईस्ट, चमकौर साहिब, समराला, रूपनगर, लुधियाना वेस्ट, फिल्लौर, बलाचौर, नवांशहर, आनंदपुर साहिब और गढ़शंकर के कुछ इलाकों आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी दी है। इसके अलावा फतेहगढ़ साहिब, अमलोह, बस्सी पठाना, खन्ना, पायल, खरड़, शाहकोट, रायकोट, जगराओं, नकोदर, फगवाड़ा, जालंधर, कपूरथला, नंगल, होशियारपुर, भुलत्थ, दसूहा और मुकेरियां के कुछ इलाकों में भी तेज हवाएं चलने व बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। बीते कल (15 मार्च) बारिश और ओले गिरने से तापमान में गिरावट आई है। कल की तुलना में न्यूनतम तापमान में 2.6°C की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं चंडीगढ़ शहर के न्यूनतम तापमान में भी 2.5°C की गिरावट रिकॉर्ड की गई है। बारिश से जुड़े PHOTOS… मौसम से जुड़े 4 बड़े अपडेट्स… मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *