पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम रविवार को बदल गया। चंडीगढ़ के साथ जालंधर, मोहाली, लुधियाना, पठानकोट के कई इलाकों में सुबह से बारिश हो रही है। जबकि, बाकी जिलों में बादल छाए हुए हैं और हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग ने 29 और 30 मार्च के लिए पंजाब के सभी जिलों समेत चंडीगढ़ में बारिश और गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने का यलो अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटों में तापमान में 1.3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। यह सामान्य के करीब पहुंच गया है। सबसे अधिक तापमान 33.3 डिग्री पटियाला में दर्ज किया गया है। जबकि, मैदानी इलाकों में सबसे कम न्यनूतम तापमान 10 डिग्री बठिंडा में दर्ज किया गया है। मौसम के PHOTOS… पूरे प्रदेश में आंधी और बारिश का अलर्ट आज सभी जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस पहाड़ों पर पहुंच गया है। मौसम विभाग ने बारिश और आंधी को तीव्रता के हिसाब से अलग-अलग हिस्सों में बांटा है। पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर (शहीद भगत सिंह नगर), रूपनगर और मोहाली में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। जबकि तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। आंधी के अलर्ट को 3 हिस्सों में बांटा गया है। पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर (शहीद भगत सिंह नगर), कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, रूपनगर और मोहाली में ओलावृष्टि, गरज-चमक और 40 से 50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अलर्ट है। इसी तरह फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, मानसा में हवा की रफ्तार 30 से 40 किमी/घंटा रहेगी। लुधियाना, बरनाला, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला में गरज-चमक के साथ 40 से 50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल के मुताबिक आज और 30 मार्च को कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। जबकि 31 मार्च से 3 अप्रैल तक कुछ स्थानों (isolated places) पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अगले 24 घंटों में तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। आने वाले दो दिन ऐसा रहेगा मौसम 30 मार्च – पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर और साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर (मोहाली) में कई स्थानों पर बारिश हो सकती है। जबकि पूरे प्रदेश में आंधी की संभावना है। इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेगी। 31 मार्च – इस दिन बारिश की संभावना कम हो जाएगी और पंजाब के अलग-अलग स्थानों (Isolated places) पर केवल हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 31 मार्च के लिए मौसम विभाग द्वारा कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।