पंजाब के अमृतसर में CRPF के रिटायर्ड DSP ने अपनी पहली पत्नी, बेटे और बहू को गोलियां मार दीं। तीनों की हालत गंभीर है। उन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। जानकारी के अनुसार थाने में दोनों पक्ष अपनी बात लेकर पहुंचे थे। अभी दोनों पक्षों को पुलिस थाने में जाना था, लेकिन इससे पहले थाने के बाहर दोनों पक्षों में बहस हो गई। इस दौरान रिटायर्ड DSP तरसेम सिंह ने रिवॉल्वर से पत्नी, बेटे और बहू को फायरिंग कर दी। करीब 4 राउंड फायरिंग की गई। फायरिंग के बाद तरसेम ने सरेंडर कर दिया। हम खबर को अपडेट कर रहे हैं…