पंजाब में विजिलेंस चीफ बदला:लॉ एंड ऑर्डर को नया DGP मिला; 13 IAS अधिकारियों का भी तबादला; 4 जिलों के डीसी बदले

पंजाब सरकार ने सोमवार को IAS अधिकारियों के बाद अब 6 IPS अधिकारियों का भी तबादला कर दिया गया। विजिलेंस ब्यूरो प्रमुख को बदला गया है। वहीं नया स्पेशल डीजीपी लॉ एंड ऑर्डर भी नियुक्त किया गया है। इससे पहले 13 IAS अधिकारियों की ट्रांसफर की गई। इसमें 4 जिलों के डीसी भी बदले गए हैं। यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। डॉ. शरद सत्य चौहान को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो का नया चीफ डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। पीके सिन्हा को लॉ एंड ऑर्डर का स्पेशल डीजीपी नियुक्त किया गया है। वे 1 मई 2024 से मौजूदा अधिकारी अर्पित शुक्ला के सेवानिवृत्त होने के बाद यह कार्यभार संभालेंगे। गुरमीत सिंह चौहान, जो डीआईजी (AGTF) थे, उन्हें उनके पद से हटाकर फिलहाल उनकी सेवाएं डीजीपी को सौंप दी गई हैं। उनकी नई तैनाती बाद में तय की जाएगी। राम सिंह और आरके जायसवाल को उनके वर्तमान पदों के साथ-साथ होम गार्ड्स और जेल विभाग जैसे अतिरिक्त विभागों की जिम्मेदारी भी दी गई है। IPS अधिकारियों के तबादले का आदेश… 13 IAS अधिकारियों की ट्रांसफर
हिमांशु अग्रवाल को पटियाला का नया डिप्टी कमिश्नर नियुक्त किया गया है। जबकि अमित कुमार पांचाल को श्री मुक्तसर साहिब का नया डिप्टी कमिश्नर नियुक्त किया गया है। वरजीत वालिया अब जालंधर के नए डिप्टी कमिश्नर होंगे। आकाश बंसल को कपूरथला का नया डिप्टी कमिश्नर नियुक्त किया गया है। विकास प्रताप को तकनीकी शिक्षा का अतिरिक्त मुख्य सचिव, सुमेर सिंह गुर्जर को रक्षा सेवाएं कल्याण का प्रिंसिपल सेक्रेटरी, जसप्रीत सिंह को उद्योग एवं वाणिज्य निदेशक और अभिजीत कपलीश को माइन्स एवं जियोलॉजी डायरेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही कवलप्रीत बराड़ को स्वास्थ्य सचिव के साथ फरीदकोट मंडल और बबीता को कृषि कमिश्नर के साथ फिरोजपुर मंडल के कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। हरप्रीत सिंह सूदन अब खेल निदेशक के साथ-साथ PSIEC के प्रबंध निदेशक का कार्यभार संभालेंगे, जबकि जसबीर सिंह-II को सामान्य प्रशासन में अतिरिक्त सचिव और तेजदीप सिंह सैनी को जालंधर का एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) नियुक्त किया गया है। आदेश के अनुसार पुनीत गोयल को ट्रेडर्स कमीशन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। ट्रांसफर हुए अधिकारियों की लिस्ट..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *