पंजाब में 2 पाकिस्तानी आतंकी गिरफ्तार:मलेरकोटला से किए काबू, जम्मू-कश्मीर पुलिस को सौंपे,किराए पर थे रहते

पंजाब पुलिस और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मलेरकोटला जिले से दो संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के पाकिस्तान से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपियों की पहचान अब्बू गाबा और उस्मान के रूप में हुई है। इन्हें शेरवानी कोटे गांव से गिरफ्तार किया गया, जहां वे पिछले कई वर्षों से किरायेदार के रूप में रह रहे थे। नशा तस्कर से पूछताछ में मिला सुराग
इस मामले में बड़ा खुलासा उस समय हुआ जब “युद्ध नशियां विरुद्ध” अभियान के तहत पकड़े गए एक स्थानीय नशा तस्कर से पूछताछ की गई। जांच के दौरान सामने आए इनपुट के आधार पर दोनों संदिग्धों की पहचान जम्मू-कश्मीर में वांछित आतंकियों से मेल खाती पाई गई। CIA टीम ने की छापेमारी
मलेरकोटला की CIA विंग की टीम ने गांव में छापा मारकर दोनों को हिरासत में लिया। प्रारंभिक पूछताछ के बाद उन्हें आगे की जांच के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
फिलहाल इस मामले में पंजाब पुलिस और जम्मू-कश्मीर पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *