पंजाब में 24 जून तक यलो अलर्ट:आज 6 जिलों के लिए चेतावनी जारी, तापमान में गिरावट दर्ज; पंडोह डैम से छोड़ा गया पानी

मौसम विज्ञान केंद्र की तरफ से पंजाब में 24 जुलाई तक यलो अलर्ट जारी किया गया है। आज भी राज्य के 6 जिलों सामान्य से अधिक बारिश होने का अनुमान है, जबकि अन्य जिलों में मौसम सामान्य बना रहेगा। हिमाचल प्रदेश में हो रही बारिश का असर अब डैमों पर भी दिख रहा है। सोमवार पंडोह डैम के 5 गेट खोले गए। बीबीएमबी प्रशासन ने एहतियातन कदम उठाते हुए डैम से 42,000 क्यूसेक पानी ब्यास नदी में छोड़ा गया। डैम का जलस्तर लगभग 2920 फीट रिकॉर्ड किया गया, जो अभी खतरे के निशान 2941 फीट से काफी नीचे है। पंडोह डैम के पांचो गेट खुलने के बाद ब्यास नदी के जलस्तर में बढोतरी हो गई है। ऐसे में बीबीएमबी प्रबंधन ने लोगों से ब्यास नदी की ओर न जाने की अपील की है। तापमान में गिरावट दर्ज पंजाब के अधिकतर जिलों में सोमवार बारिश देखने को मिली। जिसके बाद औसत अधिकतम तापमान में 5.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। यह सामान्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस कम है। राज्य में सबसे अधिक तापमान 36°C बठिंडा में रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा, होशियारपुर में 96 मीमी, लुधियाना में 10.6 मिमी, पठानकोट में 17 मिमी, मोहाली में 10 मिमी बारिश दर्ज की गई है। अगले 4 दिन के लिए जारी चेतावनी पंजाब के प्रमुख शहरों का मौसम- अमृतसर- हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है। बारिश भी हो सकती है। तापमान 27 से 30 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। जालंधर- हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है। बारिश भी हो सकती है। तापमान 27 से 30 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। लुधियाना- हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है। बारिश भी हो सकती है। तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। पटियाला- हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है। बारिश भी हो सकती है। तापमान 25 से 31 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। मोहाली- हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है। बारिश भी हो सकती है। तापमान 25 से 31 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *