पंजाब में गुरुवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। सरकार ने 2 IAS अधिकारियों समेत 42 अफसरों की ट्रांसफर की है। इसमें 40 PCS अधिकारी हैं। राजदीप सिंह बराड़ को मलेरकोटला का ADC लगाया गया है। PCS अधिकारी शायरी मल्होत्रा को जालंधर-2 का SDM लगाया गया है। 20 फरवरी को सरकार ने 96 अधिकारियों का तबादला किया था। इसमें 8 आईएएस और 88 पीसीएस अधिकारी शामिल थे। इसके अलावा 13 फरवरी को भी 8 आईएएस और पीसीएस अधिकारियों की ट्रांसफर की गई थी। वहीं 21 जनवरी को 20 आईएएस और 6 पीसीएस अधिकारियों का तबादला किया गया था। ट्रांसफर हुए अधिकारियों की लिस्ट… हम खबर को अपडेट कर रहे हैं…